Trending News

हमास ने छोड़े 20 इज़रायली बंधक, तेल अवीव में जश्न का माहौल — इजरायल में हुआ ट्रंप का जोरदार स्वागत

गाज़ा पट्टी से अब शांति की नई किरण उभरती दिख रही है. फिलिस्तीनी संगठन हमास की कैद से सभी जीवित इज़रायली बंधकों की रिहाई के बाद हालात में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को हुई इस रिहाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कद इज़रायल में काफी बढ़ गया है.

इज़राइल की सड़कों पर जश्न का माहौल

दरअसल, हमास ने पहले 7 और फिर बाकी 13 इज़रायली बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले कर दिया, जिससे कुल 20 लोग दो साल बाद आज़ाद हो गए हैं. इस खबर ने पूरे इज़रायल में जश्न का माहौल बना दिया है. इस बीच तेल अवीव की सड़कों पर लोग झंडे लहराते नाचते दिखे, जबकि कई नागरिकों ने अमेरिकी झंडे लेकर ट्रंप के प्रयासों के लिए आभार जताया.

नेतन्याहू ने ट्रंप को भेंट किया शांति पुरस्कार

इसी दौरान, ट्रंप इज़रायल की संसद नेसेट  में पहुंचे, जहां सांसदों ने तालियों की गूंज और ढाई मिनट लंबे स्टैंडिंग ओवेशन से उनका स्वागत किया. इसी के साथ इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को “गोल्डन पीस पिजन” (सुनहरा शांति कबूतर) भी भेंट किया, जो प्रतीक था युद्ध के अंत और शांति की नई शुरुआत का.

ट्रंप ने इस दौरान अपने संबोधन में ऐलान करते हुए कहा कि “गाज़ा का युद्ध अब समाप्त हो गया है” और जल्द ही क्षेत्र में मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण कार्य शुरू होंगे.

अब नज़रें मिस्र में आयोजित होने वाली शांति वार्ता पर

अब वैश्विक नजरें मिस्र के शर्म अल शेख पर टिकी हैं, जहां गाज़ा शांति प्रस्ताव को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता होने जा रही है. इस बातचीत में 20 देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है, हालांकि वे व्यक्तिगत रूप से नहीं जाएंगे. उनकी ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इस वार्ता का उद्देश्य गाज़ा में स्थायी शांति बहाल करना और दो साल से जारी हिंसा से तबाह जीवन को फिर से पटरी पर लाना है.

कूटनीतिक हलचल और बंधकों की रिहाई ने अब इस उम्मीद को मजबूत कर दिया है कि गाज़ा और इज़रायल के बीच शांति की एक नई शुरुआत संभव है.

news desk

Recent Posts

दिन-रात बंद रहती है घर की खिड़की? वास्तु के मुताबिक बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें कब और कैसे खोलना माना जाता है शुभ

नई दिल्ली: घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए लोग वास्तु के…

10 minutes ago

4 साल तक फ्रीजर में रखा पिता का शव, हर महीने खर्च किए 1.6 लाख; बेटी ऐसा क्यों करती रही? सामने आई पूरी कहानी

मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 40 वर्षीय…

2 hours ago

श्राद्ध में भोजन से लेकर ब्राह्मण भोज तक इन नियमों का रखें ध्यान, कहीं एक गलती से अधूरा न रह जाए पितरों का कर्म

नई दिल्ली: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को पितरों को समर्पित विशेष समय माना जाता…

2 hours ago

हार्ट को मजबूत रखने के लिए रोज कितनी एक्सरसाइज जरूरी? 30 मिनट की ये आदत दिल को रख सकती है दुरुस्त

नई दिल्ली: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खराब…

2 hours ago