सियासी

चुनावी झटके के बाद नए विकल्प की तलाश में PK, प्रियंका गांधी से दो घंटे की सीक्रेट बैठक

नई दिल्ली/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और जन सुराज पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों की जमानत ज़ब्त होने के बाद चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

बिहार की राजनीति में उनकी सियासी पकड़ अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है, ऐसे में प्रशांत किशोर नए राजनीतिक विकल्पों की तलाश में जुटे दिख रहे हैं।

इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एक गोपनीय मुलाकात की है।

बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब दो घंटे तक चली, हालांकि इस मुलाकात को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कांग्रेस की ओर से इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

हालांकि राजनीति में कब क्या मोड़ आ जाए, कहना मुश्किल होता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने और चुनावी हार के बाद प्रशांत किशोर अब नए सियासी रास्तों की तलाश कर रहे हैं।

ऐसे में प्रियंका गांधी से हुई यह मुलाकात इस ओर संकेत जरूर करती है कि प्रशांत किशोर एक बार फिर कांग्रेस के साथ काम करने की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने आरजेडी और कांग्रेस—दोनों के वोट बैंक में सेंध लगाई, जिसका सीधा नुकसान विपक्ष को उठाना पड़ा। वहीं इस वोट विभाजन का फायदा बीजेपी और जेडीयू को मिला, जिन्होंने एक बार फिर चुनावी बाज़ी मार ली।

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

6 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

10 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

10 hours ago