Entertainment

हॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डबल मर्डर से मची सनसनी, जानिए कौन है रॉब राइनर और मिशेल सिंगर

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और एक्टर रॉब राइनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर राइनर की उनके ब्रेंटवुड वाले आलीशान घर में हुई मौत ने पूरी हॉलीवुड दुनिया को सदमे में डाल दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में  ये खबर आग की तरह फैल गई है और हर कोई शॉक है।

रविवार दोपहर, करीब 3:30 बजे, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को राइनर के ब्रेंटवुड मैंशन में एक ‘मेडिकल इमरजेंसी’ की कॉल मिली। लेकिन जब पैरामेडिक्स अंदर पहुँचे, तो उन्होंने कपल की मौत को कन्फर्म किया। जिससे ये माना जा रहा है की, ये सिर्फ एक इमरजेंसी कॉल नहीं थी ये एक क्राइम सीन था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, LAPD की Robbery Homicide Division (RHD) ने तुरंत केस अपने हाथ में ले लिया। शुरू से ही ये साफ हो गया था कि मामला किसी सामान्य मौत का नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों पीड़ितों के शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे वार पाए गए हैं। जो ये सबूत साफ तौर पर डबल मर्डर की ओर इशारा करते है।

LAPD(लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट) का कदम

LAPD ने शुरुआती ‘डेथ इन्वेस्टिगेशन’ को जल्दी ही एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बदल दिया। और अब उनकी शक की सुई परिवार के लोगो पर, जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पुलिस की नजरें परिवार के अंदर ही टिक गईं। पुलिस रॉब राइनर के बेटे निक राइनर से पूछताछ कर रही है। उन्हें इस मामले में ‘पर्सन ऑफ़ इंटरेस्ट’ माना जा रहा है।

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि निक राइनर का अतीत नशे की लत और बेघर होने जैसी गंभीर समस्याओं से जुड़ा रहा है। हालांकि, LAPD ने अब तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, और न ही किसी का नाम ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। जांच टीमें अभी भी इस खौफनाक वारदात के पीछे की मकसद और अहम कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

हॉलीवुड का एक सुनहरा दौर

रॉब राइनर का करियर करीब पांच दशकों तक फैला रहा। ‘All in the Family’ में Meathead के रोल से पहचान बनाने के बाद उन्होंने ‘The Princess Bride’, ‘Stand By Me’, ‘When Harry Met Sally’ और ‘A Few Good Men’ जैसी यादगार फिल्में डायरेक्ट कीं।

राइनर परिवार ने एक छोटा सा बयान जारी कर इस घटना को ‘अचानक हुई ट्रैजडी’ बताया है पर पुलिस लगातार इस मामले की जाच कर रही है।

news desk

Recent Posts

हर बार मौसम बदलते ही क्यों घेर लेती है सर्दी-जुकाम की परेशानी? कमजोर इम्यूनिटी या एलर्जी, डॉक्टर ने बताई असली वजह

नई दिल्ली: मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की शिकायतें…

11 hours ago

बच्चों से बुजुर्गों तक, आखिर रोज कितना प्रोटीन चाहिए? उम्र और वजन के हिसाब से समझें सही मात्रा, ये हैं आसान फूड्स

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी पोषक…

11 hours ago

170 या 172 सीटें… कांग्रेस-सपा गठबंधन में आखिर कितनी सीटों पर बनेगी बात? अखिलेश यादव बोले- ‘सच्चाई मुझे पता है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों…

12 hours ago

शिवा के शरीर पर लिपस्टिक के निशान, 120 सवाल और नेपाल से नागपुर तक फरारी! आखिर पुलिस पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने क्या-क्या बताया?

लखनऊ: शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस…

12 hours ago

दिन में चुभती धूप, शाम होते ही कंपकंपी! आखिर गर्मियों में भी हिल स्टेशन पर सूरज ढलते ही क्यों बढ़ जाती है ठंड?

नई दिल्ली: गर्मियों में जब मैदानी शहर भीषण गर्मी से तप रहे होते हैं, तब…

12 hours ago