मुंबई: दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत के निधन के बाद उनके बेटे विक्रमादित्य ने पिता के आखिरी पलों को याद करते हुए भावुक कर देने वाली बातें साझा की हैं। ब्लड कैंसर से जूझ रहे प्रदीप रावत का 4 अगस्त को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 5 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विक्रमादित्य ने बताया कि शुरुआती दिनों में परिवार को यह अंदाजा भी नहीं था कि बीमारी इतनी गंभीर है। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां शुरुआत में पेट में संक्रमण या किसी अन्य समस्या की आशंका जताई गई। दवाइयां दी गईं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में ब्लड टेस्ट में व्हाइट ब्लड सेल की संख्या असामान्य रूप से अधिक मिली, जिसके बाद डॉक्टरों ने ब्लड कैंसर की आशंका जताई।
विक्रमादित्य के मुताबिक, परिवार के लिए यह खबर किसी बड़े सदमे से कम नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कराए गए सभी मेडिकल टेस्ट सामान्य थे, लेकिन बीते डेढ़ महीने के भीतर स्थिति तेजी से बिगड़ गई। डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ और गंभीर प्रकार का ब्लड कैंसर बताया।
पिता के आखिरी लम्हों को याद करते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि पूरा परिवार ICU के बाहर मौजूद था। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि डॉक्टर प्रदीप रावत को बचाने के लिए लगातार CPR दे रहे थे। उसी पल उन्हें एहसास हो गया कि स्थिति बेहद गंभीर है। यह दृश्य देखकर उनकी मां भी खुद को संभाल नहीं सकीं और रोने लगीं।
विक्रमादित्य ने अंतिम विदाई में शामिल होकर श्रद्धांजलि देने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया।
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में बी.आर. चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा के छोटे से किरदार से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया, लेकिन असली पहचान उन्हें खलनायक की भूमिकाओं से मिली।
प्रदीप रावत ने हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी कई दमदार नकारात्मक किरदार निभाए। निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म सई में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और इसी भूमिका ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। वर्ष 2004 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार भी मिला।
बॉलीवुड में उन्होंने आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। आमिर खान अभिनीत फिल्म गजनी में निभाया गया उनका खलनायक का किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किया जाता है।
जेल में बंद भाई से मिलने जाते समय झांसी हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा अतीक…
माफिया डॉन अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…
लखनऊ। हाल ही में 13 जुलाई को शुरू हुए लगभग 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे…
नई दिल्ली/गोवा। तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) को 2013 के चर्चित…
नई दिल्ली/तेहरान। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच होर्मुज…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर उड़ रहा सैन्य हेलीकॉप्टर वॉशिंगटन के आसमान में…