मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही एक अनियंत्रित BMW कार लोटस जेटी के पास ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5:20 बजे ताड़देव इलाके में लाला लाजपत राय कॉलेज के पास घटी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि लग्जरी कार के परख्च्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नायर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है:
हादसे का शिकार हुई BMW कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DD01-C-6302 है, जो दादरा और नगर हवेली में फाल्गुन गजर के नाम पर पंजीकृत है।
ताड़देव पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दुर्घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था या नहीं।
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दीपावली की खुशियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच…
दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है…
दिवाली के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी निवेशकों की हलचल देखने…
अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस…
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…