Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 47 देशों में बिकते थे बच्चों के अश्लील वीडियो, सरकारी क्वार्टर में होता था घिनौना काम! जेई और उसकी पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > 47 देशों में बिकते थे बच्चों के अश्लील वीडियो, सरकारी क्वार्टर में होता था घिनौना काम! जेई और उसकी पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Latest Newsक्राइम

47 देशों में बिकते थे बच्चों के अश्लील वीडियो, सरकारी क्वार्टर में होता था घिनौना काम! जेई और उसकी पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

news desk
Last updated: February 21, 2026 2:17 pm
news desk
Share
34 ज़िन्दगियां, 47 देश और डार्क वेब की हैवानियत:
34 ज़िन्दगियां, 47 देश और डार्क वेब की हैवानियत:
SHARE

बांदा/चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के बांदा की पॉक्सो अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कोर्ट ने जूनियर इंजीनियर (JE) रामभवन कुशवाहा और उसकी पत्नी दुर्गावती को 34 मासूम बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो डार्क वेब पर बेचने के जुर्म में ‘सजा-ए-मौत’ सुनाई है। बांदा कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को फांसी की सजा दी गई है।

सरकारी क्वार्टर में चलता था ‘हैवानियत’ का खेल

यह मामला साल 2020 में तब सामने आया जब चित्रकूट जैसे शांत और धार्मिक शहर के एक सरकारी क्वार्टर की हकीकत दुनिया के सामने आई। सिंचाई विभाग में तैनात पढ़ा-लिखा जेई रामभवन कुशवाहा, जिसका काम बांधों की देखरेख करना था, वह असल में डार्क वेब का एक खूंखार शिकारी निकला। इस घिनौनी साजिश में उसकी पत्नी दुर्गावती बराबर की भागीदार थी।

ये दोनों गरीब घरों के 5 से 16 साल के मासूम बच्चों को खिलौनों और चॉकलेट का लालच देकर घर बुलाते थे। वहां बच्चों के साथ दुष्कर्म किया जाता और लैपटॉप के वेबकैम से उसकी रिकॉर्डिंग की जाती। जांच में खुलासा हुआ कि यह जोड़ा बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के करीब 3 साल तक के छोटे बच्चों को भी अपना शिकार बनाता था।

47 देशों में फैला था नेटवर्क, इंटरपोल ने दी सूचना

इन मासूमों के बचपन का सौदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा था। रामभवन इन वीडियो को डार्क वेब के जरिए अमेरिका, चीन, ब्राजील और अफगानिस्तान समेत 47 देशों में ऊंचे दामों पर बेचता था। इस अंतरराष्ट्रीय पेडोफाइल नेटवर्क की भनक जब इंटरपोल (Interpol) को लगी, तो उन्होंने भारत की CBI को अलर्ट भेजा।

31 अक्टूबर 2020 को सीबीआई ने केस दर्ज किया और नवंबर में बांदा के नरैनी कस्बे में छापेमारी कर इस दंपति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 8 लाख रुपये नकद, मोबाइल, दर्जनों पेनड्राइव और हार्ड डिस्क बरामद हुए, जिनमें 679 अश्लील फोटो और सैकड़ों वीडियो मौजूद थे।

74 गवाह और ऐतिहासिक फैसला

सीबीआई ने महज 88 दिनों के भीतर 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे के दौरान 74 गवाह पेश किए गए, जिनमें 24 पीड़ित बच्चे भी शामिल थे। इन मासूमों की गवाही ने अदालत में शैतान दंपति के गुनाहों की कलई खोल दी।

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) प्रदीप कुमार मिश्रा ने दोनों को दोषी करार देते हुए आदेश दिया कि “इन्हें तब तक फंदे पर लटकाया जाए जब तक इनकी जान न निकल जाए।” साथ ही कोर्ट ने जिला प्रशासन को प्रत्येक पीड़ित बच्चे को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश भी दिया है। यह फैसला उन दरिंदों के लिए एक कड़ा संदेश है जो तकनीक की आड़ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 34 Victims 47 Countries, Banda Court Verdict, CBI Investigation Banda, Child Sexual Abuse Materials CSAM, Chitrakoot JE Child Abuse Case, Chitrakoot News, Dark Web Child Pornography India, Durgavati Kushwaha Hanging, First Woman Sentenced to Death in UP, IndianPressHouse, International Pedophile Network Exposed, Interpol CBI Action, Justice for Children., POCSO Court Historic Decision, RamBhavan Kushwaha Case, Rarest of Rare Case UP, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कनाडा सेक्स फॉर रेंट ट्रेंड महंगे किराए ने बढ़ाई मजबूरी, रूम के बदले जिस्म की डिमांड! इस देश में क्यों तेजी से बढ़ रहा ‘सेक्स फॉर रेंट’ का चलन
Next Article AI वॉशिंग और टेक छंटनी कंपनियां AI को बना रहीं ‘स्केपगोट’? ओपनएआई CEO सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, बोले– “हर छंटनी का जिम्मेदार…”

फीचर

View More

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का अनुभव…

By vineet verma 4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsफीचर

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का अनुभव…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाना लाजिमी…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बड़े धरना-प्रदर्शन…

4 Min Read
Trending Newsफीचर

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती, बल्कि इंसान की पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी भी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?