Trending News

मुंबई दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे मेट्रो कॉरिडोर और नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, ब्रिटिश पीएम से भी होगी अहम मुलाकात!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं. यह दौरा कई कारणों से खास माना जा रहा है. एक ओर जहां पीएम मोदी मुंबई के पहले अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ उनकी मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

ब्रिटिश पीएम से मुलाकात का एजेंडा

गुरूवार 9 अक्टूबर को करीब 10 बजे पीएम मोदी मुंबई में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की अगवानी करने वाले हैं. स्टार्मर अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं. दोनों नेताओं के बीच बैठक में प्रत्यर्पण मामलों पर भी बात होने की उम्मीद जताई जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी भगोड़े आर्थिक अपराधियों विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने का मुद्दा भी उठा सकते हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका, यूरोपीय देशों पर भारत के खिलाफ ऊंचे टैरिफ लगाने का दबाव बना रहा है.

मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन का करेंगे उद्घाटन

आज बुधवार पीएम मोदी आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक 10.99 किलोमीटर लंबे अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. यह लाइन दक्षिण मुंबई के कफ परेड से गोरेगांव के आरे जेवीएलआर तक फैली 33.5 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन (मेट्रो लाइन-3) का हिस्सा है, जो पूरी तरह भूमिगत बनाई गई है. इसके शुरू होने से मुंबईवासियों की यात्रा और भी सुगम और तेज़ होने की उम्मीद है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट का पहला चरण

शाम करीब 3:30 बजे प्रधानमंत्री नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट माना जा रहा है. खास बात है कि इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत विकसित किया गया है. इसके शुरू होने के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र को दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिलेगा, जिससे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा और मुंबई वैश्विक मल्टी-एयरपोर्ट शहरों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा.

‘मुंबई वन’ ऐप भी होगा लॉन्च

इसके अलावा पीएम मोदी अपने इस दौरे में ‘मुंबई वन’ नामक एक साझा मोबिलिटी ऐप भी लॉन्च करेंगे, जो महानगर क्षेत्र की विभिन्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रणालियों को एकीकृत करेगा. इससे यात्रियों को टिकटिंग और ट्रैवल से जुड़ी सेवाओं में काफी सुविधा मिलेगी.

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

5 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

6 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

10 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

11 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

13 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

13 hours ago