Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ऑनलाइन डेटिंग बन रही ठगी का जाल, जल्दी भरोसा करना पड़ सकता है भारी ! जानें नकली प्रोफाइल से कैसे रहे सावधान
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ऑनलाइन डेटिंग बन रही ठगी का जाल, जल्दी भरोसा करना पड़ सकता है भारी ! जानें नकली प्रोफाइल से कैसे रहे सावधान
Trending Newsक्राइम

ऑनलाइन डेटिंग बन रही ठगी का जाल, जल्दी भरोसा करना पड़ सकता है भारी ! जानें नकली प्रोफाइल से कैसे रहे सावधान

news desk
Last updated: March 11, 2026 6:35 pm
news desk
Share
प्यार के नाम पर ऑनलाइन ठगी का बढ़ता खतरा
प्यार के नाम पर ऑनलाइन ठगी का बढ़ता खतरा
SHARE

आज के समय में डेटिंग ऐप्स लोगों के लिए नए रिश्ते बनाने का एक आसान तरीका बन चुके हैं। मोबाइल पर कुछ क्लिक करते ही आप किसी नए व्यक्ति से जुड़ सकते हैं, बातचीत कर सकते हैं और दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन इस सुविधा के साथ एक बड़ा खतरा भी जुड़ा हुआ है, डेटिंग ऐप स्कैम का। कई साइबर ठग नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों का भरोसा जीतते हैं और फिर भावनाओं का फायदा उठाकर पैसे या निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसलिए ऑनलाइन डेटिंग करते समय सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

Contents
ठग कैसे बनाते हैं लोगों को शिकारप्रोफाइल की जांच करना है जरूरीभावनात्मक कहानियों से रहें सावधानपहचान की पुष्टि करना जरूरीशक हो तो तुरंत जांच और रिपोर्ट करें

ठग कैसे बनाते हैं लोगों को शिकार

ठग अक्सर आकर्षक तस्वीर और अच्छी प्रोफाइल के साथ अकाउंट बना कर भरोसेमंद बातें करते हैं। शुरुआत में उनकी बातें बहुत अच्छी लगती हैं। इस तरह जल्दी दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करते हैं और इस तरह कुछ ही दिनों में दोस्ती करीबी नज़दीकियों में बदल जाती है। धीरे-धीरे वे सामने वाले व्यक्ति का भरोसा जीत लेते हैं और फिर किसी परेशानी का बहाना बनाकर पैसे मांगने लगते हैं।

प्रोफाइल की जांच करना है जरूरी

डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते समय सबसे जरूरी बात है प्रोफाइल को ध्यान से देखना। अगर किसी की तस्वीरें बहुत ज्यादा परफेक्ट लग रही हों या उसकी कहानी बार-बार बदल रही हो, तो सतर्क हो जाना चाहिए। कई बार ठग इंटरनेट से तस्वीरें उठाकर नकली प्रोफाइल बना लेते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना सही नहीं होता।

भावनात्मक कहानियों से रहें सावधान

एक और आम तरीका है भावनात्मक कहानी सुनाकर पैसे मांगना। स्कैमर्स अक्सर कहते हैं कि वे किसी मुश्किल में फंस गए हैं, उन्हें मेडिकल इमरजेंसी है या किसी जरूरी काम के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। ऐसी बातें सुनकर लोगों को सहानुभूति हो जाती है और वे पैसे भेज देते हैं। लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजना बहुत जोखिम भरा है जिसे आपने सिर्फ ऑनलाइन ही जाना हो।

पहचान की पुष्टि करना जरूरी

अगर आप किसी से लंबे समय से बात कर रहे हैं और उस पर भरोसा करना चाहते हैं, तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि जरूर करें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक केवल चैट पर भरोसा करने के बजाय वीडियो कॉल करने की कोशिश करें। अगर पहली बार मिलने का फैसला करते हैं, तो हमेशा किसी सार्वजनिक जगह को चुनें और अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को जरूर बता दें कि आप कहां जा रहे हैं।

शक हो तो तुरंत जांच और रिपोर्ट करें

अगर किसी व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध लगे, तो उसकी दी हुई जानकारी को इंटरनेट या सोशल मीडिया पर जांचना भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा ज्यादातर डेटिंग ऐप्स में संदिग्ध प्रोफाइल को रिपोर्ट करने का विकल्प भी होता है। ऐसे मामलों में रिपोर्ट करना जरूरी है ताकि दूसरे लोग भी ठगी से बच सकें। कुल मिलाकर, ऑनलाइन दुनिया में हर प्रोफाइल सच नहीं होती। इसलिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते समय सावधानी और समझदारी बहुत जरूरी है। अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें और किसी पर जल्दी भरोसा करने से बचें।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: cyber crime dating apps, cyber fraud awareness, dating app scam, dating safety tips, digital safety India, fake profile scam, IndianPressHouse, internet safety tips, online dating fraud, online romance scam, online scam alert, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ओम बिरला अविश्वास प्रस्ताव खारिज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, आखिर कहां चूकी विपक्ष
Next Article Avatar 4’ को लेकर जेम्स कैमरन का बड़ा खुलासा, ‘Fire and Ash’ की वरांग बनेगी कहानी का अहम चेहरा, रिलीज डेट अभी से तय

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

हाथी, घोड़े और कई शक्तिशाली जीवों को छोड़ मां लक्ष्मी ने क्यों चुना उल्लू? जानिए ‘उलूक वाहिनी’ बनने की पूरी कहानी

जब धन की देवी मां लक्ष्मी के चरणों में तमाम भव्य और शक्तिशाली जीव अपना दावा ठोक रहे थे, तब…

4 Min Read
Trending Newsखेल

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच बार बैलन डी'ओर जीत चुके…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का किया दावा, 2024 के हिंसक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?