Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बारिश के बदले पैटर्न ने मचाई उत्तर भारत में तबाही, पंजाब में बाढ़ का 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा. राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से अपील.
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बारिश के बदले पैटर्न ने मचाई उत्तर भारत में तबाही, पंजाब में बाढ़ का 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा. राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से अपील.
Trending Newsराज्य

बारिश के बदले पैटर्न ने मचाई उत्तर भारत में तबाही, पंजाब में बाढ़ का 40 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा. राहुल गांधी ने की पीएम मोदी से अपील.

news desk
Last updated: September 3, 2025 11:42 am
news desk
Share
बारिश के बदले पैटर्न ने मचाई उत्तर भारत में तबाही
बारिश के बदले पैटर्न ने मचाई उत्तर भारत में तबाही
SHARE

पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई हुई है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में हालात गंभीर हैं. इन राज्यों में आई बाढ़ को पिछले चार दशकों की सबसे भयावह बाढ़ आपदा माना जा रहा है. इस आपदा में अबतक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान आंका गया है.

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों में भूस्खलन और नदियों के उफान से 220 से ज्यादा लोगों की जान गई, जबकि सेब के बागानों को भारी नुकसान हुआ है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में चिनाब और झेलम नदियों के खतरे के निशान पर पहुंचने से कई पुल टूट गए और हजारों घर जलमग्न हो गए. शुरुआती आकलन में यहां 6,500 करोड़ रुपये का नुकसान सामने आया है.

पहाड़ी राज्यों में आए इस बाढ़ का पानी कुछ नदियों के द्वारा सीधे पंजाब जा रहा है. जहां भयंकर बाढ़ ने पूरे प्रदेश में तबाही मचा दी है. एक अनुमान के मुताबिक पंजाब में भाखड़ा नांगल बांध से छोड़े गए पानी और सतलज, रावी की बाढ़ में 1,000 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं और 9,000 करोड़ रुपये की फसलें बर्बाद हो गईं. इस आपदा में 2.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश और इससे आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जताई है. उन्होने इस आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से सहायता की अपील है.
राहुल गांधी ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए पोस्ट लिखा कि ‘मोदी जी, पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है. ऐसे मुश्किल समय में आपका ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद अत्यंत आवश्यक है. हज़ारों परिवार अपने घर, जीवन और अपनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मैं आग्रह करता हूं कि इन राज्यों के लिए, खासतौर पर किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ किया जाए’.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जताई है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जताई है.

इन दिनों देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश ने चिंताजनक हालात पैदा कर दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर में भी देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान जैसे क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक लगातार तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। इससे भूस्खलन और बाढ़ की आशंका बनी रहेगी.

अब तक पूरे देश में मॉनसून सीजन के दौरान औसतन करीब 6% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. हालांकि इस बार बारिश का पैटर्न बदला हुआ दिखा. जहां आमतौर पर पूर्वी भारत में अच्छी बारिश होती है, वहीं इस बार वहां सूखे जैसी स्थिति बनी रही. इसके विपरीत उत्तर-पश्चिम भारत सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 27% अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BhakhraDam, #ClimateChange, #DisasterNews, #FloodRelief, #HeavyRain, #HimachalFlood, #indianpresshouse, #IndiaWeather, #JammuKashmirFlood, #Monsoon2025, #NorthIndiaFlood, #PMModi, #PunjabFlood, #RahulGandhi, #RainHavoc, #SatlujFlood
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article zerodha App हुआ डाउन जिरोधा का Kite ऐप हुआ डाउन, लाइव प्राइस और पोर्टफोलियो अपडेट न मिलने से यूज़र्स भड़के
Next Article परम सुंदरी फिल्म का सीन सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म परम सुंदरी के एक सीन में ऐसा क्या दिखा कि हैरान रह गए फैन्स? सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

फीचर

View More

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा को देखना पर्याप्त नहीं है। इसके पीछे जमीन…

By news desk 6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विकास…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

फरिश्ता बनकर आसमान से उतरे कैप्टन स्मित, गुजरात सरकार ने किया ऐतिहासिक सम्मान का ऐलान!

आसमान में मौत मंडरा रही थी, कॉकपिट खून से सन चुका था और विमान में सवार 174 यात्रियों की सांसें…

3 Min Read
Trending Newsधर्म

महिषासुर वध से लेकर श्रीराम की लंका विजय तक: क्या है नवरात्रि का पौराणिक और ऐतिहासिक रहस्य?

हर साल की तरह इस बार भी देश भर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल छाने वाला है। आगामी 11…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

मशहूर अभिनेता की शोक सभा में पहुंचे राजपाल यादव, लेकिन क्या घरवालों ने बेइज्जत कर दिखाया बाहर का रास्ता? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच!

बॉलीवुड ने हाल ही में अपने एक बेहद मंजे हुए और दिग्गज कलाकार मुश्ताक खान को खो दिया। 24 सितंबर…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?