Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मिडिल ईस्ट तनाव पर नोरा फतेही की अपील, ट्रोलर्स से किया सवाल-शांति की बात पर गुस्सा क्यों?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Entertainment > मिडिल ईस्ट तनाव पर नोरा फतेही की अपील, ट्रोलर्स से किया सवाल-शांति की बात पर गुस्सा क्यों?
EntertainmentTrending News

मिडिल ईस्ट तनाव पर नोरा फतेही की अपील, ट्रोलर्स से किया सवाल-शांति की बात पर गुस्सा क्यों?

Afifa Malik
Last updated: March 4, 2026 1:56 pm
Afifa Malik
Share
हिंसा के खिलाफ बोलना गलत है क्या?” नोरा फतेही ने उठाए सवाल
हिंसा के खिलाफ बोलना गलत है क्या?” नोरा फतेही ने उठाए सवाल
SHARE

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर भी माहौल गरम है। इस मुद्दे पर आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी दुनिया में शांति और एकता की अपील की, लेकिन उनका यह संदेश कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब नोरा ने ट्रोलर्स को सीधे जवाब देते हुए अपनी बात साफ-साफ रखी है।

नोरा ने 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता काफी हद तक खो दी है। उन्होंने याद दिलाया कि स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि पहले किसी बात को ध्यान से सुनो, फिर समझो और उसके बाद सही-गलत का फैसला करो। लेकिन सोशल मीडिया के दौर में लोग बिना पूरी बात जाने तुरंत रिएक्ट कर देते हैं।उन्होंने आगे कहा कि अब कई लोग किसी भी मुद्दे की गहराई में जाना ही नहीं चाहते। लोग जल्दी-जल्दी अपनी राय बना लेते हैं और फिर सामने वाले पर हमला करने लगते हैं। नोरा के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति दुनिया में शांति की बात करता है और उससे भी किसी को परेशानी होती है, तो उसे खुद के अंदर झांककर देखना चाहिए।

वीडियो में नोरा ने साफ किया कि जब उन्होंने ‘विश्व शांति’ की बात की थी, तब वह किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं बोल रही थीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अपील कर रही थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई हिंसा और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसमें गलत क्या है? उनके मुताबिक समस्या उनके संदेश में नहीं, बल्कि उस सोच में है जिसे इससे दिक्कत हो रही है।

वीडियो के आखिर में नोरा थोड़ी भावुक भी नजर आईं। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रार्थना पूरी करने के बाद रोजा खोलने वाली थीं और उसी समय वह सोच रही थीं कि हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां शांति की बात पर भी लोग नाराज हो जाते हैं। उन्होंने इस स्थिति को डरावना बताया और कहा कि कम से कम इंसानियत के नाम पर तो लोगों को एक होना चाहिए। नोरा फतेही ने साफ कर दिया है कि वह आगे भी शांति, प्यार और एकता की बात करती रहेंगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bollywood News, Celebrity Reaction, Celebrity Statement, Entertainment News, IndianPressHouse, Instagram Video, Middle East conflict, Middle East Tension, Nora Fatehi, Peace Appeal, Ramadan, Social Media Trolls, Trending, Trending News, Unity and Humanity, viral video, World Peace
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईरान हमले पर अमेरिका में सियासी घमासान: ट्रंप और विदेश मंत्री के बयानों में विरोधाभास से उठे सवाल
Next Article फैंस को लगा झटका! यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बदली बॉक्स ऑफिस क्लैश टला, 19 मार्च को नहीं आएगी ‘टॉक्सिक’,यश ने बताई नई रिलीज डेट

फीचर

View More
Indian Railways की पहली ट्रेन 1853 में Bori Bunder से Thane तक

एक ट्रेन, 34 किलोमीटर… और 173 साल की कहानी: कैसे रेल पटरियों ने भारत को जोड़ा

नई दिल्ली/मुंबई, 17 अप्रैल 2026 — कभी आपने ट्रेन की खिड़की से बाहर देखते हुए सोचा है कि ये सफर…

By Gopal Singh 3 Min Read

आंबेडकर जयंती पर विशेष: वोट बैंक नहीं, ये विरासत की जंग है!

भारतीय राजनीति में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का नाम एक शिखर…

6 Min Read

जलियांवाला बाग की 107वीं बरसी: वो कुआं आज भी गवाही देता है, वो दीवारें आज भी सिसकती हैं

अमृतसर। आज से ठीक 107 साल पहले, बैसाखी की वह सुनहरी सुबह…

3 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

समर 2026 के लिए 5 बेस्ट परफ्यूम: फ्रेश, क्लासी और लॉन्ग-लास्टिंग खुशबू
Trending Newsलाइफस्टाइल

गर्मियों में महकना है खास? ये फ्रेगरेंस रखेंगी आपको पूरे दिन फ्रेश ! ट्राय करें ये 5 बेस्ट समर परफ्यूम

गर्मियों का मौसम सिर्फ कपड़ों और स्टाइल तक सीमित नहीं होता। आपकी खुशबू भी उतनी ही अहम होती है। जैसे-जैसे…

2 Min Read
'Scorpions' का भारत दौरा रद्द
EntertainmentTrending News

रॉक फैंस को झटका! Scorpions ने अचानक कैंसिल किया इंडिया टूर इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

भारत के रॉक म्यूजिक लवर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर जर्मन रॉक बैंड 'Scorpions' ने अपने…

2 Min Read
Reliance Industries और Infosys के Q4 results का stock market पर असर
Trending Newsबाजार

Q4 Results Impact: क्या बदल जाएगी बाजार की दिशा? जानिए क्यों अहम है ये हफ्ता

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026 :  शेयर बाजार में हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि Q4 FY26 के नतीजों का सीजन…

3 Min Read
iPhone 18 Pro: नए कलर और दमदार अपग्रेड की तैयारी !
Trending Newsबाजार

iPhone 18 Pro Leak: Apple का बड़ा गेम प्लान, लॉन्च स्ट्रैटेजी में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगा A20 चिप, 2nm टेक्नोलॉजी से परफॉर्मेंस होगी सुपरफास्ट

स्मार्टफोन मार्केट में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन इस बार चर्चा कुछ ज्यादा ही गर्म है।…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?