Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कुछ मिनटों के चुनावी घोषणापत्र कार्यक्रम में नीतीश की चुप्पी से सुलग रही बिहार की सियासत! चुनाव बाद टूटेगी NDA या बिखरेगी JDU?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > कुछ मिनटों के चुनावी घोषणापत्र कार्यक्रम में नीतीश की चुप्पी से सुलग रही बिहार की सियासत! चुनाव बाद टूटेगी NDA या बिखरेगी JDU?
Trending Newsसियासी

कुछ मिनटों के चुनावी घोषणापत्र कार्यक्रम में नीतीश की चुप्पी से सुलग रही बिहार की सियासत! चुनाव बाद टूटेगी NDA या बिखरेगी JDU?

news desk
Last updated: November 1, 2025 1:22 pm
news desk
Share
नीतीश कुमार की चुप्पी एनडीए घोषणा पत्र
नीतीश कुमार की चुप्पी एनडीए घोषणा पत्र
SHARE

पटना: पटना के गाँधी मैदान स्थित आलीशान होटल मौर्या में मंच सजा था, कैमरे ऑन थे, और सभी प्रमुख चेहरे मौजूद — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी… लेकिन सब कुछ चंद सेकंड में ही खत्म हो गया. एनडीए का चुनावी घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी हुआ, और प्रेस कॉन्फ्रेंस महज 26 सेकंड में खत्म. नीतीश कुमार पूरे कार्यक्रम में मौन बैठे रहे — न एक शब्द बोले, न कोई संदेश दिया. इस “चुप्पी” ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया.

राजनीति के गलियारों में सवाल उठने लगे — क्या नीतीश अब एनडीए में केवल ‘मौन मुख्यमंत्री’ बनकर रह गए हैं? क्या भाजपा ने उन्हें हाशिए पर धकेल दिया है? और क्या यह वही नीतीश हैं जो कभी ‘राजनीति के मास्टर स्ट्रोक’ चलकर बिहार की सत्ता का समीकरण बदल दिया करते थे?

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फंसा रार!

सूत्रों की माने तो एनडीए की तरफ से नीतीश कुमार को सीएम फेस घोषित नहीं करने से नीतीश और उनके समर्थक नाराज हैं. शायद यही कारण है कि पीएम मोदी की पिछली दो चुनावी रैलियों में नीतीश उनके साथ मंच पर नहीं थे. सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने इसके लिए बीजेपी को डेडलाइन भी दिया था लेकिन बीजेपी की तरफ से किसी बड़े नेता ने कोई घोषणा नहीं की.

विपक्ष का पलटवार — “26 सेकंड की चुप्पी पर सवालों की गूंज”

विपक्ष ने इस मौके को तुरंत भुना लिया. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, “एनडीए ने नीतीश को बोलने नहीं दिया — यह बिहार और बिहारी अस्मिता का अपमान है.” वहीं तेजस्वी यादव ने इसे “सॉरी पत्र” बताते हुए तंज कसा, “26 सेकंड का यह आयोजन एनडीए की डर और दरार दोनों को उजागर करता है. अब यह गठबंधन केवल जुमलों का पुलिंदा रह गया है.”

राजद का मिशन 143 और एनडीए की बेचैनी?

लेकिन इसी बीच, एनडीए की इस हलचल के समानांतर, विपक्ष की सबसे बड़ी ताकत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट कर दी है. पार्टी इस बार 143 सीटों पर मैदान में उतर रही है. इनमें से 50 सीटों पर सीधा मुकाबला भाजपा से, 20 पर लोजपा (रामविलास) से, 6 पर उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से और 5 पर जीतन राम मांझी की पार्टी से होगा. यानी बिहार का यह चुनाव चार-तरफा संघर्ष में तब्दील होता दिख रहा है — जहां हर सीट एक अलग कहानी कहेगी.

एनडीए के चुनावी घोषणापत्र जारी होने के कुछ ही घंटों बाद जेडीयू के आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर एक ऐसा पोस्टर सामने आया, जिसने सियासी गलियारों में नई हलचल मचा दी. पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ एक पोस्टर जारी किया, जिस पर लिखा था — “फिर लौटेगी नीतीश सरकार.”

दिलचस्प बात यह रही कि इस पोस्टर में न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा था, न ही एनडीए के किसी अन्य नेता का. बस नीतीश कुमार अकेले फ्रेम में नजर आए. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस कदम से उन अटकलों को और बल मिला है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने या ‘पलटी’ मारने की तैयारी में हो सकते हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए के भीतर बढ़ती बेचैनी और नीतीश की खामोशी भाजपा की रणनीतिक बढ़त को तो दर्शाती है, लेकिन इसका फायदा राजद को मिल सकता है, जो खुद को “विकल्प नहीं, समाधान” बताने में जुटी है.

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “यह सब प्रोपेगैंडा है. नीतीश जी पूरी तरह गठबंधन के साथ हैं. संकल्प पत्र छोटा इसलिए था ताकि मीडिया सवालों पर समय बर्बाद न करे.”

बीजेपी भले इंकार करे लेकिन कयासों का बाजार गर्म है. सोर्सेज की माने तो दूसरे चरण के मतदान के बाद ही कुछ बड़ा अपडेट आ सकता है. क्योंकि नीतीश कुमार एक ऐसे चेहरे हैं जिन्हे विपक्ष भी सीएम पद के लिए समर्थन दे सकता है. पहले भी नीतीश के साथ आरजेडी सरकार बना चुकी है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस बार बीजेपी कोई चांस लेना नहीं चाहती इसलिए उसका प्लान भी तैयार है. ऐसे में दो अहम सवाल हैं पहला तो ये कि क्या चुनाव बाद एनडीए टूट जाएगा और दूसरा ये कि क्या चुनाव बाद जेडीयू टूटेगी?

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharElections, #BiharPolitics, #BJP, #ChiragPaswan, #Election2025, #ElectionNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #jdu, #JPnadda, #Manifesto, #NDA, #NITISHKUMAR, #PoliticalAnalysis, #RJD, #TejashwiYadav
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फोटो नवंबर में जेब पर असर डालने वाले बड़े बदलाव: LPG सस्ता, आधार अपडेट चार्ज में राहत, जाने और क्या-क्या हुआ सस्ता…
Next Article भगदड़ में 9 की मौत! आंध्र प्रदेश में देवउठनी एकादशी के मौके पर ‘मिनी तिरुपति’ में भगदड़ से छाया मातम, 9 श्रद्धालुओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI से बनाए गए कंटेंट की…

4 Min Read
Trending Newsविचार

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका डायल घुमाकर या बटन दबाकर…

7 Min Read
Trending Newsबाजार

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं, जो निवेशकों और ऑटो…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

मस्ती, सस्पेंस और सस्पेंस का महासंगम! इस शुक्रवार OTT पर छाएगी ये फिल्में, मिलेगा नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?