Trending News

किसी भी वक्त पिघल सकता है अंटार्कटिका का ‘डूम्सडे ग्लेशियर’. अमेरिका के सबसे बड़े शहर के डूबने का बढ़ा खतरा!

अंटार्कटिका में स्थित थ्वेट्स ग्लेशियर, जिसे दुनिया भर में ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ के नाम से जाना जाता है, तेजी से ढहने की स्थिति में पहुंचता जा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस विशाल हिम-पट्टी के टूटने का असर पूरी मानव सभ्यता पर पड़ सकता है. यहां तक कि यह न्यूयॉर्क जैसे बड़े तटीय शहरों को भी डूबो सकता है.

पिघलने की रफ्तार बढ़ने की नई वजह खोजी गई

नई शोध में पता चला है कि ग्लेशियर की सतह के नीचे पानी की परत में तूफ़ान जैसे तेज़ भंवर (vortex) बन रहे हैं. ये शक्तिशाली भंवर गर्म समुद्री धाराओं को अपनी ओर खींच रहे हैं. इससे ग्लेशियर के नीचे से बर्फ तेजी से पिघल रही है और ऊपर की बर्फ में लगातार नई दरारें बन रही हैं।

यह प्रक्रिया एक विनाशकारी चक्र (vicious cycle) बना रही है—
जहाँ पिघलती बर्फ पानी में और उथल-पुथल पैदा करती है, और यह उथल-पुथल बर्फ को और अधिक नुकसान पहुँचाती है।

1980 के दशक से अब तक 600 अरब टन बर्फ गायब

Nature Geoscience जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि थ्वेट्स ग्लेशियर अब तक 600 अरब टन से ज्यादा बर्फ खो चुका है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इरविन की ग्लेशियोलॉजिस्ट मैटिया पोइनली के अनुसार “आने वाले समय में समुद्र का तापमान और बढ़ेगा। जहां-जहां ज्यादा गर्म पानी होगा, वहां ऐसे भंवर और तेज़ी से ग्लेशियरों को कमजोर करेंगे। यह प्रक्रिया अंटार्कटिका के कई हिस्सों में दोहराई जा सकती है.”

उन्होंने इन भंवरों को “बिल्कुल समुद्री तूफ़ान जैसा” बताते हुए कहा कि इनके कारण पानी की ऊपर–नीचे की तेज़ और खतरनाक हलचल ग्लेशियर को भीतर से कमजोर कर रही है.

थ्वेट्स ग्लेशियर पूरा ब्रिटेन जितना बड़ा

थ्वेट्स ग्लेशियर पश्चिम अंटार्कटिक आइस शीट में स्थित है, जिसकी चौड़ाई लगभग 75 मील और कुल क्षेत्रफल 74,000 वर्ग मील है. यानी यह लगभग ब्रिटेन या फ्लोरिडा जितना बड़ा है.

इसी के तेजी से कमजोर होने और संभावित ढहने के कारण वैज्ञानिक इसे “डूम्सडे ग्लेशियर” कहते हैं, क्योंकि इसके टूटने से वैश्विक समुद्र-स्तर में भारी वृद्धि हो सकती है और दुनिया के कई तटीय क्षेत्रों को भारी खतरा हो सकता है.

news desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: ग्रह-नक्षत्रों का कैसा रहेगा असर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि :- आज शैक्षणिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य…

9 hours ago

PoK में पाकिस्तानी सेना का ‘नरसंहार’? भारत से मांगी सीधी मदद, लंदन तक गूंजी बगावत की चिंगारी!

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इस वक्त हालात बेकाबू हो चुके हैं।…

12 hours ago

“गुरुजी की जान को खतरा”…! उत्तराधिकारी पर साजिश के आरोप से हड़कंप, रामभद्राचार्य ने की हाई-लेवल जांच की मांग

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के चित्रकूट स्थित आश्रम में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आशुतोष…

13 hours ago

पश्चिम बंगाल सियासत: दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID; जानें क्या है पूरा मामला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का…

13 hours ago

“पवन सिंह-ज्योति सिंह रिश्ते की सच्चाई क्या? हलफनामे से सामने आई पूरी कहानी”

पटना । बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन करने वाले सभी 10 उम्मीदवारों की…

13 hours ago

Zepto के IPO पेपर्स में हुआ बड़ा खुलासा! करोड़ो के पब्लिक इश्यू से पहले ED के रडार पर आए थे फाउंडर्स आदित और कैवल्य

भारत की मशहूर क्विक कॉमर्स स्टार्टअप कंपनी Zepto इन दिनों शेयर बाजार में कदम रखने…

14 hours ago