Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: किसी भी वक्त पिघल सकता है अंटार्कटिका का ‘डूम्सडे ग्लेशियर’. अमेरिका के सबसे बड़े शहर के डूबने का बढ़ा खतरा!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > किसी भी वक्त पिघल सकता है अंटार्कटिका का ‘डूम्सडे ग्लेशियर’. अमेरिका के सबसे बड़े शहर के डूबने का बढ़ा खतरा!
Trending Newsवर्ल्ड

किसी भी वक्त पिघल सकता है अंटार्कटिका का ‘डूम्सडे ग्लेशियर’. अमेरिका के सबसे बड़े शहर के डूबने का बढ़ा खतरा!

news desk
Last updated: November 25, 2025 2:23 pm
news desk
Share
SHARE

अंटार्कटिका में स्थित थ्वेट्स ग्लेशियर, जिसे दुनिया भर में ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ के नाम से जाना जाता है, तेजी से ढहने की स्थिति में पहुंचता जा रहा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इस विशाल हिम-पट्टी के टूटने का असर पूरी मानव सभ्यता पर पड़ सकता है. यहां तक कि यह न्यूयॉर्क जैसे बड़े तटीय शहरों को भी डूबो सकता है.

पिघलने की रफ्तार बढ़ने की नई वजह खोजी गई

नई शोध में पता चला है कि ग्लेशियर की सतह के नीचे पानी की परत में तूफ़ान जैसे तेज़ भंवर (vortex) बन रहे हैं. ये शक्तिशाली भंवर गर्म समुद्री धाराओं को अपनी ओर खींच रहे हैं. इससे ग्लेशियर के नीचे से बर्फ तेजी से पिघल रही है और ऊपर की बर्फ में लगातार नई दरारें बन रही हैं।

यह प्रक्रिया एक विनाशकारी चक्र (vicious cycle) बना रही है—
जहाँ पिघलती बर्फ पानी में और उथल-पुथल पैदा करती है, और यह उथल-पुथल बर्फ को और अधिक नुकसान पहुँचाती है।

1980 के दशक से अब तक 600 अरब टन बर्फ गायब

Nature Geoscience जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि थ्वेट्स ग्लेशियर अब तक 600 अरब टन से ज्यादा बर्फ खो चुका है. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इरविन की ग्लेशियोलॉजिस्ट मैटिया पोइनली के अनुसार “आने वाले समय में समुद्र का तापमान और बढ़ेगा। जहां-जहां ज्यादा गर्म पानी होगा, वहां ऐसे भंवर और तेज़ी से ग्लेशियरों को कमजोर करेंगे। यह प्रक्रिया अंटार्कटिका के कई हिस्सों में दोहराई जा सकती है.”

उन्होंने इन भंवरों को “बिल्कुल समुद्री तूफ़ान जैसा” बताते हुए कहा कि इनके कारण पानी की ऊपर–नीचे की तेज़ और खतरनाक हलचल ग्लेशियर को भीतर से कमजोर कर रही है.

थ्वेट्स ग्लेशियर पूरा ब्रिटेन जितना बड़ा

थ्वेट्स ग्लेशियर पश्चिम अंटार्कटिक आइस शीट में स्थित है, जिसकी चौड़ाई लगभग 75 मील और कुल क्षेत्रफल 74,000 वर्ग मील है. यानी यह लगभग ब्रिटेन या फ्लोरिडा जितना बड़ा है.

इसी के तेजी से कमजोर होने और संभावित ढहने के कारण वैज्ञानिक इसे “डूम्सडे ग्लेशियर” कहते हैं, क्योंकि इसके टूटने से वैश्विक समुद्र-स्तर में भारी वृद्धि हो सकती है और दुनिया के कई तटीय क्षेत्रों को भारी खतरा हो सकता है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Antarctica, #BreakingNews, #ClimateChange, #DoomsdayGlacier, #EarthCrisis, #EnvironmentNews, #GlacierMelt, #GlobalWarming, #NewYorkRisk, #SeaLevelRise
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जन्नत के गेट पर, एक दोस्ती का इंतज़ार स्वर्ग की ‘सीढ़ियों’ पर चढ़ रहे थे धरम पाजी और सामने थे दिलीप साहब !…सोचो कैसा होगा नजारा…
Next Article अयोध्या में केसरिया ध्वज फहराया ध्वजारोहण के साथ ‘विकसित भारत’ का संदेश: राम मंदिर शिखर पर लहराया केसरिया ध्वज

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

मुर्गियों ने क्यों घटा दिया अंडा देना? भीषण गर्मी और जहरीली धुंध से पोल्ट्री पर दोहरी मार, बढ़ी किसानों की चिंता

कुआलालंपुर: मलेशिया में अंडों के उत्पादन में लगातार गिरावट ने पोल्ट्री कारोबार से जुड़े किसानों और प्रशासन की चिंता बढ़ा…

7 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

चीन के अमीरों में क्यों मचा हड़कंप? विदेशी संपत्ति पर टैक्स का शिकंजा कसकर आखिर क्या हासिल करना चाहता है ड्रैगन

बीजिंग: चीन में आर्थिक दबाव बढ़ने के बीच अब वहां के अमीर उद्योगपतियों और अरबपतियों की विदेशी संपत्तियां जांच के…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

चांदी इतनी महंगी क्यों हो रही? AI के बढ़ते खेल में कहां छिपा है इसका कनेक्शन, क्या यही बन रही ‘फ्यूचर की धातु’?

नई दिल्ली: सोने की कीमतों पर तो हर किसी की नजर रहती है, लेकिन चांदी की तेजी अब एक अलग…

7 Min Read
Latest NewsTrending News

11 MLC सीटें, 50 से ज्यादा जिलों पर नजर! यूपी के इन इलाकों में उम्मीदवारों की होगी असली परीक्षा, जानें किसका कार्यकाल खत्म

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होने जा…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?