लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इनमें पांच सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की और छह सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की हैं। इन सीटों का चुनावी क्षेत्र काफी बड़ा है, इसलिए उम्मीदवारों को एक नहीं बल्कि कई जिलों में चुनाव प्रचार करना होगा। चुनाव आयोग 29 सितंबर को इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी करेगा। मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है।
लखनऊ खंड स्नातक सीट से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खंड स्नातक से आशुतोष सिन्हा, आगरा खंड स्नातक से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’ और मेरठ खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से डॉ. मान सिंह यादव का कार्यकाल भी इसी तारीख को खत्म होगा।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो लखनऊ शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी, वाराणसी शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव, आगरा शिक्षक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले), मेरठ शिक्षक सीट से श्रीचंद शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से हरी सिंह ढिल्लो और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं।
वाराणसी खंड स्नातक में बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र आते हैं।
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले शामिल हैं।
मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र में बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ जिले हैं।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं।
लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लखनऊ, हरदोई, खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले आते हैं।
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र शामिल हैं।
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद और कासगंज जिले हैं।
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और हापुड़ शामिल हैं।
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और संभल जिले आते हैं।
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सबसे बड़े क्षेत्रों में शामिल है। इसमें बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकरनगर जिले शामिल हैं।
जमशेदपुर: झारखंड के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जिसकी…
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के इतिहास में कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिन्होंने सिर्फ यात्रियों को…
नई दिल्ली: पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की मात्रा हर महिला में अलग हो सकती है।…
नई दिल्ली: मेथी सर्दियों में मिलने वाली ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे पोषक तत्वों…
नई दिल्ली: विदेश यात्रा का चलन बढ़ने के साथ भारतीय पर्यटकों की पसंद में भी…
नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…