Trending News

हल्द्वानी विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ FIR, खरगे की जनसभा के बाद मंच का किया गया था शुद्धिकरण!

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुरू हुआ शुद्धिकरण यज्ञ का विवाद अब कानूनी और राजनीतिक टकराव में बदल गया है। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद अब उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत अनुसूचित जाति से जुड़े युवक अमित कुमार की ओर से दी गई थी।

पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ BNSS की धारा 196 और 299 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद एक हिंदूवादी संगठन की ओर से शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया था। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे दलित विरोधी मानसिकता से जोड़कर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने शुद्धिकरण को लेकर सवाल उठाते हुए इसे दलित विरोधी बताया था। इसी बयान को आधार बनाकर अमित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में सवाल उठाया था और जब यह मामला सामने आया, तब देश के दोनों सदनों में मानसून सत्र चल रहा था। इस मामले को सदन में खूब उठाया गया था और इसके बाद हंगामा बढ़ता देख राज्यसभा के सभापति ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

खुद बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने इसकी जांच कराने की बात कही थी लेकिन अब मामला पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने यज्ञ-हवन कराने वाले हिंदूवादी संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर हल्द्वानी में मार्च निकालने की बात कही थी और प्रेस वार्ता कर सरकार को घेरा था लेकिन अब उनके खिलाफ ही एफआईआर हो गई है।

पहले संगठन के खिलाफ FIR की मांग, अब राहुल पर केस

इस पूरे विवाद में दिलचस्प मोड़ तब आया जब कांग्रेस की ओर से शुद्धिकरण यज्ञ कराने वाले संगठन के खिलाफ FIR की मांग की गई थी। राहुल गांधी ने भी कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हल्द्वानी आकर मार्च करेंगे।

अब इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने कहा- डराने की कोशिश कर रही बीजेपी

राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राहुल गांधी को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि इस घटना को अनुसूचित जाति समाज भूलेगा नहीं।

संसद में भी उठा था हल्द्वानी शुद्धिकरण का मुद्दा

हल्द्वानी का यह विवाद केवल उत्तराखंड की राजनीति तक सीमित नहीं रहा था। मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा और हंगामा हुआ था।

राज्यसभा के सभापति ने घटना पर चिंता जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, जेपी नड्डा ने भी मामले की जांच कराने की बात कही थी। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी का शुद्धिकरण विवाद अब कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया है।

एक ओर कांग्रेस शुद्धिकरण की घटना को लेकर बीजेपी और हिंदूवादी संगठन पर सवाल उठा रही है, वहीं शिकायतकर्ता की ओर से राहुल गांधी के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी बहस का मुद्दा बन सकता है।

news desk

Recent Posts

बांदा में रिश्तों का कत्ल! मामा के घर शराब पार्टी, फिर मामी के साथ भांजे को देखा तो खूनी अंजाम तक पहुंचा विवाद

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे…

2 hours ago

नीतीश कुमार के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को लेकर बढ़ी तकरार

पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता…

2 hours ago

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ईको कार, पांच लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत…

3 hours ago

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दांव, चिराग पासवान की पार्टी में लगाई सेंध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच अपनी…

3 hours ago

कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, दुकानदारों की चिंता पर कहा- 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को…

3 hours ago