Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हल्द्वानी विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ FIR, खरगे की जनसभा के बाद मंच का किया गया था शुद्धिकरण!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हल्द्वानी विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ FIR, खरगे की जनसभा के बाद मंच का किया गया था शुद्धिकरण!
Trending Newsसियासी

हल्द्वानी विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ FIR, खरगे की जनसभा के बाद मंच का किया गया था शुद्धिकरण!

news desk
Last updated: August 31, 2026 12:44 pm
news desk
Share
SHARE

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद शुरू हुआ शुद्धिकरण यज्ञ का विवाद अब कानूनी और राजनीतिक टकराव में बदल गया है। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी के बयान के बाद अब उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह शिकायत अनुसूचित जाति से जुड़े युवक अमित कुमार की ओर से दी गई थी।

Contents
राहुल गांधी के बयान से बढ़ा विवादपहले संगठन के खिलाफ FIR की मांग, अब राहुल पर केसकांग्रेस ने कहा- डराने की कोशिश कर रही बीजेपीसंसद में भी उठा था हल्द्वानी शुद्धिकरण का मुद्दा

पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ BNSS की धारा 196 और 299 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी पर अनुसूचित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद एक हिंदूवादी संगठन की ओर से शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया था। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे दलित विरोधी मानसिकता से जोड़कर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने भी इस घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने शुद्धिकरण को लेकर सवाल उठाते हुए इसे दलित विरोधी बताया था। इसी बयान को आधार बनाकर अमित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में सवाल उठाया था और जब यह मामला सामने आया, तब देश के दोनों सदनों में मानसून सत्र चल रहा था। इस मामले को सदन में खूब उठाया गया था और इसके बाद हंगामा बढ़ता देख राज्यसभा के सभापति ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

खुद बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने इसकी जांच कराने की बात कही थी लेकिन अब मामला पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है क्योंकि राहुल गांधी ने यज्ञ-हवन कराने वाले हिंदूवादी संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने पर हल्द्वानी में मार्च निकालने की बात कही थी और प्रेस वार्ता कर सरकार को घेरा था लेकिन अब उनके खिलाफ ही एफआईआर हो गई है।

पहले संगठन के खिलाफ FIR की मांग, अब राहुल पर केस

इस पूरे विवाद में दिलचस्प मोड़ तब आया जब कांग्रेस की ओर से शुद्धिकरण यज्ञ कराने वाले संगठन के खिलाफ FIR की मांग की गई थी। राहुल गांधी ने भी कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह हल्द्वानी आकर मार्च करेंगे।

अब इसी मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने कहा- डराने की कोशिश कर रही बीजेपी

राहुल गांधी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राहुल गांधी को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि इस घटना को अनुसूचित जाति समाज भूलेगा नहीं।

संसद में भी उठा था हल्द्वानी शुद्धिकरण का मुद्दा

हल्द्वानी का यह विवाद केवल उत्तराखंड की राजनीति तक सीमित नहीं रहा था। मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा और हंगामा हुआ था।

राज्यसभा के सभापति ने घटना पर चिंता जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, जेपी नड्डा ने भी मामले की जांच कराने की बात कही थी। राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद हल्द्वानी का शुद्धिकरण विवाद अब कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया है।

एक ओर कांग्रेस शुद्धिकरण की घटना को लेकर बीजेपी और हिंदूवादी संगठन पर सवाल उठा रही है, वहीं शिकायतकर्ता की ओर से राहुल गांधी के बयान को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।

ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सियासी बहस का मुद्दा बन सकता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 1989 की धारा 3(1), FIR, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, अमित कुमार, राहुल गांधी, हल्द्वानी शुद्धिकरण
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बेटी को खोजने के लिए पिता ने लिया 30 हजार का कर्ज, नेपाल की बाढ़ में लापता जानकी की तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन
Next Article “नीम करौली बाबा का चमत्कार या कुछ और? 24वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने जो किया, देखकर हर कोई रह गया हैरान”

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

कैंसर ठीक करने और भूत भगाने का दावा करने वाले बाबा को सांप ने डसा, अस्पताल में 12 घंटे निगरानी

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में कैंडी धाम के प्रमुख अजयपार बाबा को सांप के काटने की आशंका के बाद…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘सफेद स्कॉर्पियो मेरा पीछा कर रही है…’, अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप; तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन पर लगातार नजर रखी…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

ग्रीन कार्ड पर ट्रंप प्रशासन की सख्ती से क्यों बढ़ी माइक्रोसॉफ्ट की चिंता? ब्रैड स्मिथ बोले- अमेरिका को हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: अमेरिका में विदेशी टेक कर्मचारियों के ग्रीन कार्ड आवेदनों पर कार्रवाई को लेकर ट्रंप प्रशासन और माइक्रोसॉफ्ट के…

8 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मुस्कान-साहिल को फांसी सुनाते ही जज ने क्यों फेंका पेन? ब्लू ड्रम केस में फैसले के वक्त कोर्ट में क्या हुआ

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी चर्चित ब्लू ड्रम केस में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाए…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?