Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: न धूप, न लू… फिर भी 45.7 डिग्री वाली तपन! चिपचिपी गर्मी और जहरीली हवा का कॉकटेल बना दिल्ली पर मौसम,टूटा 85 दिनों का रिकॉर्ड
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > न धूप, न लू… फिर भी 45.7 डिग्री वाली तपन! चिपचिपी गर्मी और जहरीली हवा का कॉकटेल बना दिल्ली पर मौसम,टूटा 85 दिनों का रिकॉर्ड
Trending Newsराज्य

न धूप, न लू… फिर भी 45.7 डिग्री वाली तपन! चिपचिपी गर्मी और जहरीली हवा का कॉकटेल बना दिल्ली पर मौसम,टूटा 85 दिनों का रिकॉर्ड

news desk
Last updated: July 13, 2026 11:57 am
news desk
Share
SHARE

दिल्ली के मौसम ने एक बार फिर ऐसा करवट बदला है कि दिल्लीवालों पर दोहरी मुसीबत आ गई है। रविवार को राजधानी में न सिर्फ “एयर पॉल्यूशन” ने पिछले करीब तीन महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, बल्कि पसीने छुड़ाने वाली उमस ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। मौसम विभाग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं, कल दिल्ली का तापमान भले ही 36.8 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन भारी उमस के कारण लोगों को 45.7 डिग्री सेल्सियस जैसी भीषण गर्मी का अहसास हुआ।

Contents
85 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQIतापमान 36°C, लेकिन तपन 45°C से ज्यादा क्यों?पड़ोसी देशों की धूल ने बिगाड़ी दिल्ली की हवाक्या दिल्ली में पाबंदियां (GRAP-1) लागू होंगी?आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

85 दिनों में सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अचानक बढ़कर 261 पर पहुंच गया। यह पिछले 85 दिनों का सबसे खराब आंकड़ा है, जिसने दिल्ली की हवा को एक बार फिर ‘खराब’ कैटेगिरी में डाल दिया है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को AQI सिर्फ 140 था, जिसमें 24 घंटे के भीतर भारी उछाल आया। इससे पहले 17 अप्रैल को दिल्ली का AQI 263 रिकॉर्ड किया गया था।

तापमान 36°C, लेकिन तपन 45°C से ज्यादा क्यों?

IMD के अनुसार, रविवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा यानी 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर असली दिक्कत तापमान नहीं, बल्कि हवा में मौजूद भारी नमी और उमस थी। जबरदस्त उमस की वजह से शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली का ‘हीट इंडेक्स’ (यानी महसूस होने वाली असली गर्मी) 45.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यही वजह थी कि लोग बिना धूप के भी उमस और बेहाल करने वाली तपन से परेशान रहे।

पड़ोसी देशों की धूल ने बिगाड़ी दिल्ली की हवा

सर्दियों में पराली और धुएं से जूझने वाली दिल्ली की हवा इस बार प्राकृतिक कारणों से खराब हुई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग “CAQM” ने बताया कि इस अचानक बढ़े प्रदूषण की वजह अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान में आई भीषण धूल भरी आंधी है। वहाँ से उड़ी धूल उत्तर-पश्चिम भारत से होते हुए दिल्ली-NCR तक पहुंच गई, जिससे हवा में PM10 “मोटे धूल के कणों” की मात्रा काफी बढ़ गई है।

क्या दिल्ली में पाबंदियां (GRAP-1) लागू होंगी?

आमतौर पर नियम के मुताबिक AQI के 200 पार जाते ही ग्रैप “GRAP” का पहला चरण लागू हो जाता है, जिसके तहत कंस्ट्रक्शन और प्रदूषण फैलाने वाले कामों पर रोक लगा दी जाती है। लेकिन CAQM ने साफ किया है कि चूंकि यह प्रदूषण पूरी तरह से प्राकृतिक (धूल भरी आंधी की वजह से) है और अगले कुछ दिनों में ठीक हो सकता है, इसलिए फिलहाल GRAP-1 लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को सड़कों पर पानी छिड़कने और धूल रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IMD के अनुमान के मुताबिक, सोमवार को भी दिल्ली में तेज हवाएं चलने का दौर जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राहत की बात बस इतनी है कि ये तेज हवाएं धूल को साफ करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन बारिश के आसार न होने की वजह से इस चिपचिपी उमस से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: air pollution, air quality index, climate change, cpcb data, Delhi AQI, Delhi NCR, Delhi Pollution, Delhi Weather, dust storm, Environment News, extreme weather, global warming, heat index, humid heat, IMD Forecast, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Trending News, Weather Update
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Khan Sir Gets Bail: पटना कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत, सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली लीगल राहत
Next Article गुजरात में चांदीपुरा वायरस का यू-टर्न! 3 बच्चों की मौत के बाद अलर्ट, जानें क्यों साइलेंट किलर बन रही है यह ‘रेतीली मक्खी’

फीचर

View More

प्राचीन मिस्र से वर्ल्ड वॉर तक… आखिर महिलाओं में शेविंग का चलन कैसे बना? जानिए दिलचस्प इतिहास

नई दिल्ली: आज के दौर में वैक्सिंग और शेविंग महिलाओं की नियमित ग्रूमिंग का अहम हिस्सा मानी जाती है। हाथ,…

By vineet verma 5 Min Read

क्या सच में कभी सैलरी के बदले मिलता था ‘नमक’? जानिए आपकी तनख्वाह से जुड़ा वह दिलचस्प इतिहास, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

नई दिल्ली: हर महीने नौकरीपेशा लोगों को जिस सैलरी का इंतजार रहता…

4 Min Read

Birthday Special: टीम इंडिया का वो कप्तान जिसने विदेश में लड़ना सिखाया! “दादा” की जिद ने बदले भारतीय क्रिकेट के दिन

Highlights भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी बदलाव और निडरता की बात…

12 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

थिएटर में मचेगा ‘थलपति’ का भौकाल! 7 महीने के लंबे इंतजार और 12 कट्स के बाद इस दिन जुलाई में रिलीज को तैयार ‘जन नायकन’

सिनेमा लवर्स और थलपति विजय के फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका सबको बेसब्री से इंतजार…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

नो शॉर्टकट! संभल, मथुरा और ज्ञानवापी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का ‘मध्यस्थता’ फॉर्मूला फेल, दोनों पक्षों ने कहा -‘फैसला तो कोर्ट ही करेगा’

देश के सबसे संवेदनशील और बड़े धार्मिक स्थलों के विवादों “संभल, मथुरा और वाराणसी के ज्ञानवापी” मामले को आपसी बातचीत…

3 Min Read
Trending Newsराज्यलाइफस्टाइल

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का यू-टर्न! 3 बच्चों की मौत के बाद अलर्ट, जानें क्यों साइलेंट किलर बन रही है यह ‘रेतीली मक्खी’

कोरोना और मंकीपॉक्स जैसे वायरस के बाद अब एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक देकर हेल्थ एक्सपर्ट्स की नींद उड़ा…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

Khan Sir Gets Bail: पटना कोचिंग विवाद में खान सर को बड़ी राहत, सिविल कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली लीगल राहत

Highlights पटना। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित मुसल्लहपुर कोचिंग विवाद में मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ 'खान सर' (Khan…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?