Trending News

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान की 10 महीने की बेटी राधा की जिम्मेदारी लेने आगे आए फैजान अंसारी, कोर्ट में दी अर्जी

मेरठ: चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब मुस्कान की 10 महीने की बेटी राधा के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच मुंबई के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने बच्ची की परवरिश और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह मेरठ पहुंचे और जिला जज के समक्ष लिखित आवेदन देकर बच्ची की शिक्षा से लेकर उसकी शादी तक का खर्च उठाने की पेशकश की।

मुस्कान की बेटी के भविष्य के लिए कोर्ट पहुंचे फैजान अंसारी

फैजान अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मुस्कान को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद उन्होंने उसकी छोटी बेटी राधा के भविष्य के बारे में सोचा। उनके मुताबिक, बच्ची की उम्र महज 10 महीने है और वह चाहते हैं कि उसकी परवरिश बेहतर माहौल में हो। इस संबंध में उन्होंने अपनी कानूनी टीम से चर्चा की और फिर बच्ची की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया।

फैजान ने बताया कि उन्होंने अदालत में लिखित आवेदन भी दिया है। इसमें बच्ची की शिक्षा और शादी तक की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई गई है। उन्होंने कहा कि अपनी आर्थिक स्थिति से जुड़े दस्तावेज भी कानूनी टीम के माध्यम से अदालत के सामने रखे जा रहे हैं, ताकि उनकी आर्थिक क्षमता का आकलन किया जा सके।

कानूनी अड़चन का जिक्र, बोले- बच्ची की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार

फैजान अंसारी ने कहा कि पुरुष होने के कारण वह बच्ची को सीधे गोद लेने में सक्षम नहीं हैं, लेकिन उसकी परवरिश और भविष्य के लिए आर्थिक जिम्मेदारी उठाना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी हैसियत के मुताबिक बच्ची की मदद करने और उसकी जरूरतों का ध्यान रखने के लिए आगे आए हैं।

‘बच्ची की जिंदगी जेल में नहीं गुजरनी चाहिए’

जब फैजान से पूछा गया कि वह मुस्कान की बेटी की ही मदद क्यों करना चाहते हैं, जबकि जेल में जन्मी या रहने वाली दूसरी बच्चियां भी हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें राधा के भविष्य की चिंता है। उनके मुताबिक, इतनी छोटी बच्ची का जीवन जेल में गुजरना उचित नहीं है और उसे जल्द जेल से बाहर लाया जाना चाहिए।

फैजान ने मुस्कान की दूसरी बेटी पीहू का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, पीहू को उसके नाना-नानी या दादा-दादी में से किसी ने गोद लिया है। इसलिए उन्हें फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि पीहू को भी उसी तरह की मदद की जरूरत है। हालांकि, अगर भविष्य में जरूरत महसूस हुई तो वह उसके लिए भी आगे आने को तैयार हैं।

‘हर शहर में जरूरतमंदों की मदद करने वाला कोई हो’

फैजान अंसारी ने कहा कि उनकी इच्छा है कि हर शहर में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति सामने आए, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़े। उन्होंने आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार दूसरों की सहायता करें।

उन्होंने कहा कि वह अपनी आर्थिक हैसियत के मुताबिक लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं और राधा के मामले में भी इसी भावना के साथ आगे आए हैं।

vineet verma

Recent Posts

यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया…

39 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव…

42 minutes ago

बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और…

43 minutes ago

7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष, कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत, रखीं सख्त शर्तें

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट ने बुधवार को सीजेपी के प्रवक्ता…

47 minutes ago