Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! केरल के बाद अब किस राज्य की बारी, जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश की असली एंट्री
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > मानसून ने पकड़ी रफ्तार! केरल के बाद अब किस राज्य की बारी, जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश की असली एंट्री
Latest NewsTrending News

मानसून ने पकड़ी रफ्तार! केरल के बाद अब किस राज्य की बारी, जानिए यूपी, बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश की असली एंट्री

vineet verma
Last updated: June 6, 2026 5:40 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी है, लेकिन लोगों की नजरें दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर टिकी हैं। केरल में 4 जून को मानसून की दस्तक के बाद अब यह धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर मानसून के पहुंचने का इंतजार अभी बाकी है।

Contents
केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टकेरल से आगे बढ़ रहा है मानसूनफिलहाल कहां तक पहुंच चुका है मानसून?दिल्ली वालों को कब मिलेगा मानसून का इंतजार खत्म होने का तोहफा?यूपी और बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में मानसून के सक्रिय होते ही कई इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

रविवार को भी मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में रेड अलर्ट जारी रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड में ट्रेकिंग स्थलों पर पर्यटकों के प्रवेश, पहाड़ी मार्गों पर रात में यात्रा और पत्थर खनन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

केरल से आगे बढ़ रहा है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून अब आगे बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में इसके मध्य अरब सागर के कई हिस्सों तक फैलने की संभावना है। इसके साथ ही गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में भी जल्द मानसून की दस्तक हो सकती है।

कर्नाटक और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं, जिससे वहां बारिश का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

फिलहाल कहां तक पहुंच चुका है मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मैंगलोर, ऊटी, कोडाइकनाल और थूथुकुडी से होकर गुजर रही है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून और आगे बढ़ सकता है क्योंकि इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

अब तक मानसून पूरे लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों को कवर कर चुका है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्रों में भी इसकी पहुंच हो चुकी है।

दिल्ली वालों को कब मिलेगा मानसून का इंतजार खत्म होने का तोहफा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर मानसून जून के आखिरी सप्ताह में पहुंचता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार भी दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून के बीच दिल्ली में दस्तक दे सकता है।

मानसून के साथ ही एनसीआर के शहरों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में भी इसी दौरान मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है।

यूपी और बिहार में कब पहुंचेगा मानसून?

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भी मानसून के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

वहीं बिहार में सामान्य तौर पर मानसून 15 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी रहने की संभावना है। अनुमान है कि बिहार में मानसून पहुंचने में चार से पांच दिनों की देरी हो सकती है। ऐसे में 20 जून के आसपास बिहार में मानसून की एंट्री हो सकती है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bihar Monsoon Update, Bihar Weather Update, Delhi Monsoon Date, Delhi Weather News, IMD Forecast, IMD Weather Forecast, Kerala Monsoon, Monsoon Arrival Date, Monsoon Arrival India, Monsoon Latest News, Monsoon News, Monsoon Update 2026, Rain Alert, rain alert india, Southwest Monsoon, UP Monsoon Update, Uttar Pradesh Weather, Weather Forecast Hindi, weather news hindi, केरल मानसून, दिल्ली में मानसून, बारिश का अलर्ट, बिहार में मानसून, मानसून, मानसून 2026, मानसून अपडेट, मानसून कब आएगा, मौसम विभाग, मौसम समाचार, यूपी में मानसून
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! जिन बातों से बचाव करना चाहा, वही बन गईं सबसे बड़ी मुसीबत
Next Article मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में बड़ा एक्शन! करावल नगर से साकेत तक चला बुलडोजर, देखें कहां-कहां हुई कार्रवाई

फीचर

View More

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों से लेकर घरों तक कान्हा…

By vineet verma 9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका पोस्ट-क्रेडिट सीन भी चर्चा…

5 Min Read
EntertainmentLatest News

रणबीर-आलिया की ‘लव एंड वॉर’ का शूट हुआ खत्म, अब इस दिन मचेगा बॉक्स ऑफिस पर घमासान; सामने होगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म

मुंबई: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया…

5 Min Read
EntertainmentLatest News

कालीन भैया को मारने पहुंचा असली दुश्मन, फिर पलट गई पूरी बाजी… ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमैक्स में बीना भाभी का ऐसा ट्विस्ट कि उड़ जाएंगे होश

मिर्जापुर: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पुराने किरदारों के साथ कहानी को एक…

5 Min Read
Latest Newsधर्म

गोगा नवमी पर क्यों होती है नाग देवता और गोगाजी की पूजा? संतान की लंबी उम्र से परिवार की खुशहाली तक, जानें पूजा विधि और मान्यता

जयपुर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को मनाई जाने वाली गोगा नवमी इस साल 5 सितंबर, शनिवार को है। यह…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?