Trending News

दादा साहब फाल्के अवार्ड 2023 : 40 साल के फिल्मी सफर और 400 फिल्मों के बाद मोहनलाल को मिला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा. यह पुरस्कार उन्हें भारतीय फिल्मों और थिएटर में उनके चार दशकों से भी ज्यादा लंबे और अद्भुत योगदान के लिए दिया जा रहा है.
मोहनलाल इस अवॉर्ड को पाने वाले दूसरे मलयालम कलाकार बन गए हैं. इससे पहले साल 2004 में यह सम्मान मशहूर फिल्मकार अदूर गोपालकृष्णन को मिला था. वहीं, साल 2022 का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था.

चार दशक से ज्यादा का शानदार करियर

मोहनलाल ने 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक करीब 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने सिर्फ मलयालम ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार उन्हें पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित कर चुकी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मोहनलाल जी ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि उनके अभिनय में गहराई और विविधता दिखाई देती है. दशकों से

PM मोदी ने दी बधाई

उन्होंने सिनेमा और थिएटर में शानदार योगदान दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि मोहनलाल का सफर आने वाले कलाकारों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा.

अक्षय कुमार ने कहा, “आप ही इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं”

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी मोहनलाल को सोशल मीडिया के ज़रिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, मोहनलाल सर, इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए आपको दिल से शुभकामनाएं. हर बार जब मैं आपको देखता हूं, ऐसा लगता है जैसे मैं किसी महान अभिनय गुरुकुल में बैठा हूं. आप सच में इस पुरस्कार के योग्य हैं.

क्यों है खास दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड?

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान है, जो हर साल उन कलाकारों को दिया जाता है जिन्होंने फिल्मों में असाधारण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार का नाम “भारतीय सिनेमा के जनक” दादासाहेब फाल्के के नाम पर रखा गया है।

news desk

Recent Posts

CWC बैठक में SIR पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, खड़गे ने रखीं 5 मांगें, राहुल-प्रियंका ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने अपना…

36 seconds ago

मुज्तबा खामेनेई की गैरमौजूदगी में कौन ले रहा ईरान के बड़े फैसले? 6 लोगों की टीम पर दुनिया की नजर

नई दिल्ली। ईरान में सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी न होने के बीच…

40 minutes ago

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती है, तो एक…

47 minutes ago

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

2 hours ago

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो…

3 hours ago

यूपी में बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट जरूरी; 1 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है ई-चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में…

4 hours ago