Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: वैश्विक संकट के बीच मोदी की संयम की अपील, राहुल गांधी बोले-ये नाकामी के सबूत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > वैश्विक संकट के बीच मोदी की संयम की अपील, राहुल गांधी बोले-ये नाकामी के सबूत
Trending Newsसियासी

वैश्विक संकट के बीच मोदी की संयम की अपील, राहुल गांधी बोले-ये नाकामी के सबूत

news desk
Last updated: May 11, 2026 10:34 am
news desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में हालात लगातार खराब होते हुए नजर आ रहे हैं और खाड़ी संकट के बीच पीएम मोदी का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर उनके बयान की चर्चा खूब हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने खाड़ी संकट पर देश की जनता से एक बेहद भावुक अपील की है और आम जनता से तेल, गैस, सोने समेत कई चीजों पर संयम बरतने की अपील की थी। लेकिन अब इस मामले में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया कि जनता को बताना पड़ रहा है क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज सोमवार को सोशल मीडिया X पर कहा, “PM मोदी ने कल जनता से त्याग मांगे, कहा- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उनके उपदेश नहीं बल्कि ये नाकामी के सबूत हैं। ”

मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।

ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।

12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026

वही संजय सिंह ने कहा कि प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म। अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ। गैस महँगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मँहगा होगा। आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न ख़रीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न करो। लेकिन मोदी जी अपनी रैलियों में लाखों लोगों को भर भर के लायेंगे विदेश यात्राएँ करेंगे खूब तेल फूकेंगे, उनके लोग सोना तो क्या पूरे देश की सम्पतियाँ ख़रीद लेंगे लेकिन आप फटीचर बने रहिए। और हाँ अगर आपने मोदी जी की मँहगाई बर्दाश्त नहीं की तो अंधभक्त और गोदी मीडिया आपको पाकिस्तानी घोषित कर देगा।

प्यारे देश वासियों चुनाव तक मोदी जी ने आपका बोझ उठाया, चुनाव ख़त्म आपका इस्तेमाल ख़त्म।
अब देशभक्ति के नाम पर लाइन में लग जाओ।
गैस महँगी हो गई अब पेट्रोल डीज़ल भी मँहगा होगा।
आप देश भक्ति के नाम पर पेट्रोल डीज़ल गैस का इस्तेमाल न करो, सोना न ख़रीदो, खाने के तेल का भी इस्तेमाल न… pic.twitter.com/ldJ3qREOz8

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) May 11, 2026

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से संयम बरतने की अपील की थी। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते दबाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर और सीमित रूप में करना चाहिए।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कोरोना काल में शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को एक बार फिर अपनाने की जरूरत है, ताकि संसाधनों की बचत हो सके और ऊर्जा खपत कम की जा सके।

उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। ऐसे में उन्होंने लोगों से निजी वाहनों के बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की। साथ ही माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने और सोने की खरीद को अगले एक वर्ष तक टालने की सलाह भी दी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: ऊर्जा संकट भारत, कांग्रेस प्रतिक्रिया, खाड़ी संकट, तेल गैस बचत, पीएम मोदी अपील, पीएम मोदी राहुल गांधी विवाद, पेट्रोल डीजल महंगाई, भारत अर्थव्यवस्था 2026, मध्य पूर्व संकट, मेट्रो यात्रा भारत, राजनीतिक बयानबाजी भारत, राहुल गांधी बयान, वर्क फ्रॉम होम सुझाव, विदेशी मुद्रा बचत, वैश्विक तेल कीमतें, संजय सिंह बयान, सार्वजनिक परिवहन उपयोग, सोना खरीद अपील
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खाड़ी में गहराया पर्यावरण संकट: ईरान के खार्ग आइलैंड के पास दूसरा बड़ा तेल रिसाव, UN ने दी चेतावनी
Next Article साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उभरते अभिनेता भरत कांत का निधन, सड़क हादसे में गई जान

फीचर

View More

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है कि कुछ दिन सब कुछ…

By vineet verma 5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया।…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

कोमा से जागते ही बोलीं- ‘पापा स्वर्ग में मिले, लेकिन वो जवान थे’, मौत के बाद क्या होता है? महिला के दावे ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत के बीच के अनुभवों को लेकर अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

1 लाख की सैलरी, फिर भी महीने के आखिर में बचते हैं सिर्फ 20 हजार! 25 साल के युवक का बजट देख लोग बोले- आखिर पैसा जा कहां रहा है?

नई दिल्ली: 25 साल की उम्र में 1 लाख रुपये महीने की कमाई सुनने में काफी अच्छी लग सकती है,…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?