Trending News

अप्रैल में लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानिए कौन-सा फोन ला रहा है क्या खास

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए कई नए विकल्प लेकर आने वाला है। इस महीने अलग-अलग कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में उतारने जा रही हैं। खास बात यह है कि शुरुआत के पहले ही हफ्ते में कई बड़े ब्रांड अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। Realme, Xiaomi, Vivo, OnePlus और Oppo जैसे ब्रांड इस लिस्ट में शामिल हैं। इस महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, आइये जानते हैं कौन-सी कंपनी किस डिवाइस के साथ आने वाली है।

Realme 16: बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन

Realme ने पुष्टि की है कि वह 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 लॉन्च करेगी। इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4,200 निट्स तक होगी। यानी तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी। फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी। इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

Redmi Note 15 SE: कैमरा और डिस्प्ले पर जोर

उसी दिन Xiaomi अपना Redmi Note 15 SE भी पेश कर सकती है। इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है। डिजाइन में गोल्ड-टोन फ्रेम और वीगन लेदर फिनिश देखने को मिल सकती है।

Vivo V70 FE: कैमरा प्रेमियों के लिए नया विकल्प

Vivo का Vivo V70 FE भी 2 अप्रैल को लॉन्च हो सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिल सकता है। बैटरी 7,000mAh की होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus Nord 6: तेज परफॉर्मेंस पर फोकस

OnePlus अपना OnePlus Nord 6 मार्किट में 7 अप्रैल को लॉन्च कर सकती है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। लीक्स के मुताबिक फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Oppo Find X9 Ultra: प्रीमियम सेगमेंट में नई एंट्री

Oppo का Oppo Find X9 Ultra भी इसी महीने लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.82 इंच का Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले, Dolby Vision सपोर्ट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी मिल सकती है। यह फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Afifa Malik

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

12 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

13 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

17 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

18 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

20 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

20 hours ago