मनोज तिवारी के डुमरांव में रोड शो के दौरान BJP-RJD कार्यकर्ताओं में झड़प
डुमरांव (बक्सर): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से ठीक पहले डुमरांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बड़ा हंगामा मच गया. तिवारी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला करने की कोशिश की और गाड़ियों पर डंडे बरसाए. यह घटना शनिवार दोपहर उस समय हुई जब तिवारी NDA उम्मीदवार राहुल सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे थे.
हंगामे के बाद BJP ने RJD पर साधा निशाना
मनोज तिवारी ने कहा, “हम जनता के बीच रोड शो कर रहे थे तभी RJD के झंडे लेकर कुछ लोग नारे लगाते हुए आए और हमारी गाड़ियों पर हमला कर दिया. उन्होंने झंडा गाड़ने और वाहन तोड़ने की कोशिश की. स्थिति बिगड़ने पर हमें गाड़ियां तेजी से निकालनी पड़ीं.” उन्होंने इसे “RJD की गुंडागर्दी” बताते हुए चुनाव आयोग (EC) और बक्सर SP से सख्त कार्रवाई की मांग की.
BJP ने RJD पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया, जबकि RJD ने इसे “BJP का नाटक” बताते हुए आरोपों को पूरी तरह खारिज किया. चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.यह घटना ऐसे समय हुई है जब बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है. मोकामा हत्याकांड और अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पहले से तनावपूर्ण माहौल में यह घटना राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मानी जा रही है. तिवारी ने कहा, “अगर ऐसी घटनाएं जारी रहीं तो निष्पक्ष चुनाव कराना मुश्किल हो जाएगा.” वहीं दूसरी तरफ ये आरोप भी लग रहे हैं किचुनाव का समय पास आने के कारण ये राजनीतिक ड्रामा है.
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…
लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…
दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…
झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…
खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…