Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बिना नंबर के ऑटो में घात लगाकर बैठा था मानस, बैंक के बाहर दिव्या को खींचकर मारी गोली; CCTV में कैद पूरी वारदात
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > बिना नंबर के ऑटो में घात लगाकर बैठा था मानस, बैंक के बाहर दिव्या को खींचकर मारी गोली; CCTV में कैद पूरी वारदात
Trending Newsक्राइम

बिना नंबर के ऑटो में घात लगाकर बैठा था मानस, बैंक के बाहर दिव्या को खींचकर मारी गोली; CCTV में कैद पूरी वारदात

vineet verma
Last updated: August 21, 2026 9:21 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: राजधानी के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से घटना की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दिव्या के पति मानस बाजपेयी ने पहले से ही वारदात की तैयारी कर रखी थी। वह बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो में बैंक के बाहर इंतजार कर रहा था। दिव्या जैसे ही बैंक पहुंचीं, मानस ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Contents
घात लगाकर बैठा था मानस, विवाद के बाद चली गोलीदिव्या ने पहले ही जताया था जान का खतराचश्मदीद ने बताया कैसे हुई वारदातहत्या के बाद व्हाट्सएप पर लिखा- पत्नी ने चीट कियापड़ोसी ने बताया घर के अंदर का मंजर

गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहर हुई इस घटना में 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की मौत हो गई। वह इसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक, दिव्या और मानस के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। मानस भी बैंक अधिकारी बताया जा रहा है। दिव्या पिछले तीन-चार वर्षों से बैंक में काम कर रही थीं।

घात लगाकर बैठा था मानस, विवाद के बाद चली गोली

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मानस और दिव्या के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। बैंक के कर्मचारियों को जब दोनों के बीच झगड़े की जानकारी हुई तो वे बाहर की ओर आए। इसी दौरान गोली चलने के बाद कर्मचारी वापस बैंक के अंदर भागते नजर आए।

मानस के मौके से निकल जाने के बाद बैंक कर्मचारी दिव्या की मदद के लिए बाहर आए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिव्या ने पहले ही जताया था जान का खतरा

सूत्रों के मुताबिक, दिव्या ने कुछ दिन पहले अपने सहकर्मियों को बताया था कि मानस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी। दिव्या को आशंका थी कि मानस उनकी जान ले सकता है। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

चश्मदीद ने बताया कैसे हुई वारदात

एक चश्मदीद के मुताबिक, दिव्या अपने सहकर्मियों के साथ एक ग्राहक से मुलाकात करने के बाद बैंक लौटी थीं। इसी दौरान मानस बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो से वहां पहुंचा। चश्मदीद का दावा है कि मानस के दोनों हाथों में पिस्टल थीं। उसने दिव्या से बातचीत की और इसके बाद हथियार निकालकर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर बैंक के कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी ने उनकी ओर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद कर्मचारी डरकर बैंक के भीतर चले गए। मौका मिलते ही मानस उसी बिना नंबर वाले ऑटो में बैठकर वहां से फरार हो गया।

हत्या के बाद व्हाट्सएप पर लिखा- पत्नी ने चीट किया

दिव्या की हत्या के बाद मानस हुसड़िया चौराहा स्थित अपने घर पहुंचा। वहां उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया था और इसी वजह से उसने उसकी हत्या की।

मानस ने अपने स्टेटस में यह भी लिखा कि वह अपनी बहन की हत्या करेगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद उसने अपनी बहन की भी हत्या कर दी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसी ने बताया घर के अंदर का मंजर

मानस के पड़ोसी अंकुर के मुताबिक, वह मिलनसार स्वभाव का था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एक सरकारी बैंक में काम करता था।

पड़ोसी ने बताया कि व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों भाई-बहन बिस्तर पर पड़े मिले। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी थी। कमरे में टीवी चल रहा था और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रही थी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Divya Mishra Murder Case, Gomti Nagar Murder, Lucknow Crime News, Lucknow Divya Mishra Murder, Manas Bajpai, गोमती नगर हत्या, दिव्या मिश्रा मर्डर केस, दिव्या मिश्रा हत्या, पति ने पत्नी की हत्या, बैंक के बाहर हत्या, मानस बाजपेयी, लखनऊ क्राइम न्यूज, लखनऊ दिव्या मिश्रा हत्याकांड, लखनऊ मर्डर केस, सीसीटीवी फुटेज
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article वंदे मातरम पर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस ने 1937 के CWC प्रस्ताव को बनाया आधार; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति
Next Article रातभर सोने के बाद भी दिनभर थकान और आलस? शरीर में आयरन की कमी का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

फीचर

View More

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित संस्थान की डिग्री और फिर…

By vineet verma 8 Min Read

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई…

5 Min Read

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों का ऐतिहासिक पराक्रम , बेटियों ने अपने दम पर देश को दिलाया चौथे स्थान का गौरव!

एशियन गेम्स 2026 का यह महाकुंभ अब इतिहास के पन्नों में दर्ज…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशक्राइम

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया, लेकिन बाद में मोबाइल कॉल…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में वापस लेते हुए उन्हें राष्ट्रीय…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से तेज हो गई है। इसी…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती नदी के उफान के बीच…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?