Trending News

चुनाव से पहले SIR पर बवाल! ममता बनर्जी ने खटखटाया सुप्रीम दरवाज़ा, कहा – “कहीं न्याय नहीं मिल रहा…”

नई दिल्ली में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपनी याचिका लेकर पहुंचीं और चुनाव आयोग के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी। सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई सोमवार को तय की है। यह फैसला 4 फरवरी 2026 को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनाया।

“सिर्फ बंगाल को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा?”

कोर्ट में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के जरिए बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं, जबकि असम और दूसरे उत्तरी राज्यों में, जहां चुनाव होने वाले हैं, ऐसी कोई प्रक्रिया लागू नहीं की गई है। ममता ने सवाल उठाया कि जब बाकी राज्यों में SIR नहीं हो रहा, तो सिर्फ बंगाल में ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उनकी शिकायतें सुन ही नहीं रहा और उन्होंने छह पत्र लिखे, लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला।

“यह नाम जोड़ने नहीं, नाम काटने की प्रक्रिया है”

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि SIR का इस्तेमाल नए मतदाताओं को जोड़ने के बजाय नाम हटाने के लिए किया जा रहा है। उनके मुताबिक लाखों जिंदा लोगों को ‘मृत’ घोषित कर दिया गया है, महिलाओं के नाम ज्यादा काटे जा रहे हैं और कई मामलों में सरकारी दस्तावेजों को भी मान्य नहीं माना जा रहा। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को भेदभावपूर्ण बताया। ममता की ओर से वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने भी कोर्ट में दलीलें रखीं और मांग की कि SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम न हटाए जाएं।

ममता बनर्जी ने याचिका में SIR से जुड़े निर्देशों को रद्द करने और 2026 के विधानसभा चुनाव 2025 की पुरानी मतदाता सूची के आधार पर कराने की मांग की है। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि कोर्ट में ममता की बात लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को बचाने की अपील थी। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि SIR मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जरूरी है। अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जब चुनाव आयोग कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेगा।

news desk

Recent Posts

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

6 minutes ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

55 minutes ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

1 hour ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

2 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

2 hours ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

3 hours ago