Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र
Trending Newsफीचर

Makkah Pact: क्या मक्का समझौते से एशिया में बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’? भारत और वैश्विक शक्तियों की पैनी नज़र

news desk
Last updated: September 1, 2026 1:05 pm
news desk
Share
SHARE

क्या वेस्ट एशिया अब NATO जैसी सैन्य ताकत का नया केंद्र बनने जा रहा है? क्या दुनिया के मुस्लिम देश अपनी सुरक्षा के लिए पश्चिमी देशों पर निर्भर रहने के बजाय एक साझा रक्षा व्यवस्था खड़ी करने की तैयारी में हैं? ये सवाल उस समय तेज हो गया, जब 7 अगस्त को सऊदी अरब के मक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा समझौता हुआ। जिसे ‘मक्का रक्षा समझौता’ कहा गया। समझौते के बाद वैश्विक मीडिया और रक्षा विशेषज्ञों के बीच इसे ‘इस्लामिक NATO’ नाम दिया जाने लगा। लेकिन NATO क्या है,  इस नए रक्षा समझौते की असली ताकत कितनी है और यह किन देशों के लिए काम करेगा? आइए, आसान भाषा में समझते हैं।

Contents
क्या है NATO?क्या है ‘इस्लामिक NATO’?यूक्रेन की NATO में एंट्री की चाहतक्यों बनाया गया है ‘इस्लामिक NATO’?

क्या है NATO?

NATO यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन एक अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन है। इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। NATO के सिद्धांत के अनुसार, किसी बाहरी देश द्वारा एक सदस्य देश पर हमला किए जाने की स्थिति में इसे पूरे गठबंधन पर हमला माना जा सकता है और सदस्य देश सामूहिक रूप से उसकी रक्षा के लिए कदम उठा सकते हैं।

NATO की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी और इसे वाशिंगटन संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। शुरुआत में NATO में 12 संस्थापक देश शामिल थे, जबकि अब इसके 32 सदस्य देश हैं। स्वीडन 2024 में NATO का सबसे नया सदस्य बना। इसके सदस्यों में अमेरिका और कनाडा के साथ यूरोप के कई देश शामिल हैं।

क्या है ‘इस्लामिक NATO’?

सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत तीनों देशों ने सैन्य अभ्यास, सुरक्षा सहयोग और रक्षा मामलों में समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई है। इसके तहत रियाद में एक सचिवालय स्थापित करने की योजना है। पाकिस्तान को शुरुआती तीन वर्षों के लिए इसका नेतृत्व सौंपे जाने की बात कही गई है।

समझौते की सबसे अहम बात यह है कि तीनों देशों में से किसी एक पर सैन्य हमला होने की स्थिति में उसे तीनों के खिलाफ हमला माना जाएगा। यही वजह है कि इसकी तुलना NATO के आर्टिकल 5 में मौजूद सामूहिक रक्षा के सिद्धांत से की जा रही है। हालांकि, इसे सीधे NATO का विकल्प मानना अभी जल्दबाजी होगी।

यूक्रेन की NATO में एंट्री की चाहत

यूक्रेन आधिकारिक तौर पर NATO में शामिल होना चाहता है और उसने इसे अपने संविधान में एक रणनीतिक राष्ट्रीय लक्ष्य के रूप में भी शामिल किया है। यूक्रेन का मानना है कि NATO की सदस्यता से उसकी सुरक्षा मजबूत होगी और रूस के खिलाफ एक प्रभावी सैन्य रोक तैयार होगी।

वहीं, रूस यूक्रेन के NATO की ओर बढ़ते कदम को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। हालांकि, मौजूदा युद्ध और राजनीतिक परिस्थितियों के चलते यूक्रेन की NATO सदस्यता फिलहाल जटिल बनी हुई है।

साथ ही बांग्लादेश के ‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ में शामिल होने की संभावित दिलचस्पी ने भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ढाका को औपचारिक निमंत्रण मिलने पर वह राष्ट्रीय और आर्थिक हितों को देखते हुए फैसला लिया जा सकता है।

पाकिस्तान और तुर्किए के साथ संभावित रक्षा सहयोग से भारत की पूर्वी सीमा और क्षेत्रीय रणनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

क्यों बनाया गया है ‘इस्लामिक NATO’?

इस रक्षा सहयोग के पीछे कई रणनीतिक कारण माने जा रहे हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, इजरायल-हमास संघर्ष और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों ने मुस्लिम देशों के बीच सामूहिक सुरक्षा की जरूरत को बढ़ाया है। वहीं, अमेरिका पर सुरक्षा के लिए निर्भरता को लेकर भी कुछ खाड़ी देशों में सवाल उठे हैं।

तीनों देशों की अपनी-अपनी रणनीतिक ताकत है। सऊदी अरब के पास मजबूत आर्थिक क्षमता और क्षेत्रीय प्रभाव है। तुर्की आधुनिक सैन्य तकनीक, ड्रोन और NATO के लंबे सैन्य अनुभव के लिए जाना जाता है। वहीं पाकिस्तान के पास बड़ी सैन्य क्षमता, युद्ध का अनुभव और परमाणु हथियार हैं। ऐसे में इन तीनों की ताकत का मेल इस रक्षा सहयोग को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।

हालांकि ‘इस्लामिक NATO’ नाम ने इस समझौते को वैश्विक स्तर पर काफी चर्चा दिलाई है, लेकिन इसे अभी NATO के समान शक्तिशाली सैन्य गठबंधन कहना जल्दबाजी होगी। इसकी वास्तविक ताकत इस बात पर निर्भर करेगी कि तीनों देश कितने गहरे सैन्य सहयोग के लिए तैयार होते हैं और भविष्य में इसमें कितने अन्य देश शामिल होते हैं। फिलहाल यह समझौता वेस्ट एशिया की बदलती जियोपॉलिटिक्स में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम जरूर माना जा रहा है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Bangladesh, geopolitics, India, IndianPressHouse, indianpresshouse news, IslamicNATO, MakkahPact, NATO, Pakistan, SaudiArabia, Trending News, Turkey, WestAsia
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रूस की सेना में फंसे भारतीयों पर बड़ा अपडेट, 51 की मौत; 139 की हुई घर वापसी, बाकी के लिए भारत की बातचीत जारी
Next Article कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है… सपा MLC का अजीब बयान वायरल

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

नीतीश कुमार के साथ पुराने रिश्ते का जिक्र कर अनंत सिंह ने खोला मोर्चा, नीरज कुमार को लेकर बढ़ी तकरार

पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ईको कार, पांच लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। डिबाई से नरौरा…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Politics: 2027 चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दांव, चिराग पासवान की पार्टी में लगाई सेंध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद तेज…

5 Min Read

कनॉट प्लेस में CJP के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, दुकानदारों की चिंता पर कहा- 26 या 27 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर कानूनी और प्रशासनिक हलचल…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?