Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग, 3 युवकों की मौत, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल

vineet verma
Last updated: October 21, 2026 9:47 pm
vineet verma
Share
SHARE

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसे ने उत्सव को मातम में बदल दिया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगी लोहे की रॉड हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे करंट फैल गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल में चल रहा है।

Contents
रजही चौराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसाएक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से पसरा मातममेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन, रोडवेज बस में तोड़फोड़11 हजार वोल्ट की लाइन नीचे लटकने का आरोप

मृतकों की पहचान लकी (17), विक्की (18) और उनके मौसेरे भाई चंदन (21) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार से थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

रजही चौराहे के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद चौहान टोला में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का बुधवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से विसर्जन के लिए जुलूस निकाला गया था। जब वाहन रजही चौराहे के पास पहुंचा, तब ट्रॉली में लगी लंबी लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। करंट फैलते ही ट्रॉली पर सवार लोग उसकी चपेट में आ गए।

एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से पसरा मातम

हादसे में जान गंवाने वाले लकी और विक्की सगे भाई थे, जबकि चंदन उनका मौसेरा भाई था। एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन, रोडवेज बस में तोड़फोड़

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया और मेडिकल कॉलेज के आसपास की 50 से अधिक दुकानें बंद रहीं। गुस्साए लोगों ने एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ भी की। हालात को देखते हुए मौके पर दो बटालियन पीएसी तैनात की गई। करीब दो घंटे बाद शाम 7:40 बजे जाम समाप्त कराया गया।

11 हजार वोल्ट की लाइन नीचे लटकने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि रजही चौराहे के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन काफी नीचे लटक रही थी। उनका कहना है कि प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर सुबह से बिजली आपूर्ति बंद थी, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे दोबारा आपूर्ति शुरू कर दी गई। विसर्जन में शामिल लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। परिजनों के मुताबिक प्रतिमा के साथ दो पुलिसकर्मी भी चल रहे थे, जिन्होंने आगे का रास्ता सुरक्षित बताया था। हादसे के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की बात कही गई है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BRD Medical College, Durga Visarjan Accident, Electric Shock, Gorakhpur Accident, Gorakhpur News, High Tension Wire, Uttar Pradesh News, गुलरिहा थाना, गोरखपुर करंट हादसा, गोरखपुर न्यूज, गोरखपुर हादसा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, बिजली हादसा, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, हाईटेंशन लाइन
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा
Next Article यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

फीचर

View More

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा और सीख लेकर…

By Shivani Kalani 5 Min Read

खेती के साथ बंपर कमाई का मौका: बेहद कम लागत में शुरू करें केंचुआ खाद का बिजनेस, जानें पूरी प्रोसेस और प्रॉफिट

खेती किसानी के साथ यदि अतिरिक्त आमदनी का जरिया तलाश रहे हैं,…

4 Min Read

Europe Protests 2026: 2017 में UAE के मंत्री ने कट्टरपंथ पर दी थी चेतावनी, फ्रांस में हिंसा के बाद फिर चर्चा में बयान

फ्रांस में महंगाई, महंगी जीवनशैली और सार्वजनिक सेवाओं को लेकर हुए प्रदर्शनों…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

यूपी की 11 MLC सीटों पर BJP-सपा की अग्निपरीक्षा! प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग; अखिलेश ने चुनाव से पहले क्यों उठाए सवाल?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला तेज हो गया है। विधान परिषद की स्नातक…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

बिजली काटने के बावजूद 11 हजार वोल्ट का करंट कैसे दौड़ा? गोरखपुर हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के झुलसने के…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सौरव दास और आशुतोष, कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत, रखीं सख्त शर्तें

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट ने बुधवार को सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई की हवा दिल्ली से भी खराब, लेकिन सरकारी आंकड़े कुछ और बता रहे! आखिर प्रदूषण की असली तस्वीर क्या है?

मुंबई: दशहरे के बाद मुंबई की हवा ने चिंता बढ़ा दी है। जिस शहर की पहचान समुद्री हवाओं और भागती-दौड़ती…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?