Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Swiggy-Zomato-Zepto पर कसेगा शिकंजा! महाराष्ट्र सरकार ला रही है कड़े डिलीवरी रूल्स, गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Swiggy-Zomato-Zepto पर कसेगा शिकंजा! महाराष्ट्र सरकार ला रही है कड़े डिलीवरी रूल्स, गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत
Trending Newsबाजार

Swiggy-Zomato-Zepto पर कसेगा शिकंजा! महाराष्ट्र सरकार ला रही है कड़े डिलीवरी रूल्स, गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत

news desk
Last updated: August 8, 2026 4:05 pm
news desk
Share
SHARE

भारत के महानगरों में महज कुछ मिनटों में खाना और ग्रॉसरी डिलीवर करने वाले क्विक-कॉमर्स और फूड डिलीवरी जायंट्स “स्विगी (Swiggy), ज़ोमैटो (Zomato) और ज़ेप्टो (Zepto)” पर अब महाराष्ट्र सरकार का शिकंजा कसने वाला है। राज्य सरकार इन कंपनियों के संचालन को पूरी तरह नियंत्रित करने और डिलीवरी पार्टर्स “गिग वर्कर्स” को सुरक्षित माहौल देने के लिए बाइक-टैक्सी और डिलीवरी नियमों में बड़े संशोधन करने की तैयारी में है। सरकार का कहना है की यह नया ड्राफ्ट न सिर्फ इन टेक कंपनियों के बिजनेस मॉडल को प्रभावित करेगा, बल्कि लाखों डिलीवरी बॉयज़ की जिंदगी में भी एक बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है।

Contents
नई गाइडलाइंस के मुख्य और कड़े प्रोविजन्स:गिग वर्कर्स के लिए क्यों गेम-चेंजर साबित होगा यह कदम?टेक कंपनियों की बढ़ी चिंताएं

नई गाइडलाइंस के मुख्य और कड़े प्रोविजन्स:

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की शत-प्रतिशत कम्पलसरी: सरकार के इस नए प्रस्ताव के तहत, इन प्लेटफॉर्म्स को अपने डिलीवरी नेटवर्क (बेड़े) को धीरे-धीरे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना होगा, जिससे बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके।

2% ड्राइवर वेलफेयर फंड: इस पूरी नीति का सबसे अहम पहलू गिग वर्कर्स के लिए है। कंपनियों को अपनी कुल कमाई का 2 प्रतिशत हिस्सा एक खास वेलफेयर फंड में जमा करना होगा।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: इस फंड के जरिए डिलीवरी पार्टर्स को एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, मेडिकल कवर, पेंशन योजना, ईवी खरीदने के लिए आसान लोन और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

‘डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर’: संशोधन के बाद पार्सल, खाना और सामान डिलीवर करने वाली इन कंपनियों को आधिकारिक तौर पर ‘डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर’ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे प्रशासन के लिए इन पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

हाई-टेक सिक्योरिटी और लाइसेंस: सभी डिलीवरी वाहनों में जीपीएस (GPS) ट्रैकिंग अनिवार्य होगी। इसके अलावा कंपनियों को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) द्वारा तय किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और वैध लाइसेंस लेना होगा।

गिग वर्कर्स के लिए क्यों गेम-चेंजर साबित होगा यह कदम?

अब तक भारत के गिग इकॉनमी सेक्टर में काम करने वाले डिलीवरी पार्टर्स बिना किसी सोशल सिक्योरिटी (सामाजिक सुरक्षा), फिक्स्ड सैलरी या हेल्थ बेनिफिट्स के काम करते हैं। सड़क पर भारी ट्रैफिक और मुश्किल हालातों के बीच काम करने वाले इन युवाओं को दुर्घटना के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम इन वर्कर्स को एक मजबूत कानूनी और वित्तीय सुरक्षा कवच प्रदान करेगा।

टेक कंपनियों की बढ़ी चिंताएं

दूसरी ओर, ज़ोमैटो, स्विगी और ज़ेप्टो जैसी कंपनियों के लिए यह नीति नए कम्प्लायंस और खर्चे लेकर आएगी। अपने मौजूदा पेट्रोल-डीजल वाले बेड़े को ईवी में बदलना और राजस्व का एक हिस्सा वेलफेयर फंड में देना कंपनियों के ऑपरेशनल खर्चों को बढ़ा सकता है।

फिलहाल, महाराष्ट्र सरकार के इस प्रस्तावित नियमों पर इंडस्ट्री के जानकारों की पैनी नजर है। जानकारों का मानना है कि अगर यह मॉडल महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू होता है, तो देश के दूसरे राज्य भी गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए इस तर्ज पर कड़े नियम बना सकते हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: BusinessNews, DeliveryPartners, DeliveryRules, ElectricVehicles, GigEconomy, GigWorkers, IndianPressHouse, indianpresshouse news, MaharashtraGovernment, QuickCommerce, StartupNews, Swiggy, Trending News, Zepto, Zomato
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एयर इंडिया ने किया बड़ा ऐलान! 1 सितंबर से बदलने जा रहा है फ्लाइट शेड्यूल, यात्रा से पहले जान लें क्या है नए नियम
Next Article “जब तक CBI जांच नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा!” JPSC परीक्षा को रद्द कर CBI जांच कराने की मांग को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentTrending News

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: पहली बार दिल्ली से बाहर हो रहा है सिनेमा का सबसे बड़ा महाकुंभ, जानिए किसे मिला कौन सा पुरस्कार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज का दिन एक नए और ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज हो रहा है।…

3 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा टीम इंडिया के लिए एक…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद अब इस घटना…

5 Min Read
Trending Newsबाजार

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल बेहद कम करते हैं या…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?