अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश की प्रीमियर एविएशन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने अपने फ्लाइट शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। एयरलाइन का यह नया शेड्यूल आने वाली 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।
किन उड़ानों पर पड़ेगा असर?
एविएशन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई और अगस्त के महीनों में एयर इंडिया ने कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अपनी उड़ानों की संख्या में अस्थायी तौर पर कटौती की थी। अब एयरलाइन ने फैसला किया है कि 1 सितंबर से इन सभी उड़ानों को पूरी क्षमता के साथ दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।
किन रूटों को मिलेगा फायदा?
सर्दियों के सीजन की तैयारियों और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइन ने कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्गों पर अपनी सर्विस को बेहतर करने का निर्णय लिया है। खासकर फ्रैंकफर्ट, ज्यूरिख, वियना और मेलबर्न जैसे लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों की संख्या और उनकी टाइमिंग में सुधार किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में ज्यादा विकल्प और सुविधा मिलेगी।
यात्रियों के लिए खास सलाह
एक्सपर्ट्स का कहना है की शेड्यूल में बदलाव के कारण कई उड़ानों के समय में फेरबदल हो सकता है, इसलिए एयर इंडिया ने यात्रियों को सलाह दी है कि अगर आपने सितंबर या उसके बाद के लिए टिकट बुक कर ली है, तो अपनी फ्लाइट का स्टेटस एक बार फिर से री-कंफर्म जरूर कर लें।
अगर आप नई बुकिंग करने जा रहे हैं, तो एयर इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर नया शेड्यूल और समय जरूर जांच लें, ताकि आपको एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।