Apple के MacBook Neo 2 में मिल सकते हैं कई नए फीचर्स
टेक कंपनी Apple ने हाल ही में अपना नया बजट लैपटॉप MacBook Neo पेश किया है। अब इसके अगले वर्ज़न को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस लैपटॉप के अगली पीढ़ी के मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें कई अहम हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक Ming-Chi Kuo के अनुमान के आधार पर आई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाला MacBook Neo 2 ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स के साथ आ सकता है। हालांकि इस डिवाइस के लॉन्च में अभी समय लग सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, नए MacBook Neo 2 में Apple का नया A19 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह वही चिप है जो कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में पेश किया गया है। मौजूदा MacBook Neo में A18 Pro चिप दी गई है, इसलिए नए प्रोसेसर के साथ अगला मॉडल परफॉर्मेंस के मामले में और मजबूत हो सकता है।
सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं, मेमोरी के मामले में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि MacBook Neo 2 में 12GB तक रैम दी जा सकती है, जबकि मौजूदा मॉडल 8GB रैम के साथ आता है। ज्यादा रैम मिलने से मल्टीटास्किंग और हैवी एप्लिकेशन चलाने में बेहतर अनुभव मिल सकता है।
इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव टचस्क्रीन सपोर्ट के रूप में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Apple इस लैपटॉप में IPS पैनल के अंदर ही टच लेयर को इंटीग्रेट कर सकता है, जिससे डिवाइस की मोटाई बढ़े बिना टचस्क्रीन फीचर दिया जा सके।
संभावना यह भी जताई जा रही है कि आने वाले समय में macOS को टचस्क्रीन इस्तेमाल के लिए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि MacBook Neo 2 को आने में अभी कम से कम एक साल का समय लग सकता है और कंपनी की योजनाओं में बदलाव भी संभव है।
इसी बीच Mark Gurman की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple अपनी “Neo” ब्रांडिंग को दूसरे किफायती डिवाइसों तक भी बढ़ा सकता है। इसके तहत कंपनी भविष्य में Apple Watch SE सीरीज का नाम बदलकर Apple Watch Neo भी कर सकती है।
ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ती हलचल के बीच भारत में रसोई गैस की…
उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर…
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में…
सुप्रीम कोर्ट ने एक गेम-चेंजिंग फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को कड़ी फटकार और निर्देश…
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद यूरोप की राजनीति में भी…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज Rinku…