Trending News

लखनऊ प्रीमियर लीग 2026: खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले QR कोड स्कैन करें, फिर आसान स्टेप्स फॉलो करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अब क्रिकेट का नया गढ़ बनता जा रहा है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लगातार इंटरनेशनल मैचों के आयोजन के साथ-साथ यहां की उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन (CAL) नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी के तहत बहुप्रतीक्षित लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL 2026) की शुरुआत अगले साल होने जा रही है।

इस लीग में सिर्फ छह टीमों का ही नाम नहीं, बल्कि छह प्लेटफॉर्म हैं जो दर्जनों स्थानीय खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा दे सकते हैं। लीग का आयोजन फरवरी-मार्च 2026 में होने जा रहा है और अभी से इसका उत्साह चरम पर है।

खिलाड़ियों को कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने युवाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आसान बनाने हेतु QR कोड जारी किया है।

QR कोड स्कैन करें।

अपना नाम और अकादमी/क्लब का नाम भरें।

CAL द्वारा भेजे गए नंबर को दर्ज करें।

पूरी प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

इस लीग का हिस्सा बनें

लखनऊ की सबसे बड़ी और रोमांचक क्रिकेट लीग का हिस्सा बनने का अवसर

भविष्य के क्रिकेट सितारे इसी मंच से जन्म लेते हैं

अपने सपनों को हकीकत में बदलने का सुनहरा मौका

रजिस्ट्रेशन करें और बनें लखनऊ प्रीमियर लीग 2026 का हिस्सा!

सीएएल से मिली जानकारी के अनुसार, जो खिलाड़ी किसी भी बोर्ड ट्रॉफी का हिस्सा नहीं हैं और जिनकी आयु 14 से 30 वर्ष के बीच है, वे इस लीग में शामिल होकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।एलपीएल में छह टीमों के बीच कुल 18 मैच खेले जाएंगे। खिलाड़ियों का चयन और नीलामी दिसंबर तथा जनवरी में प्रस्तावित है। फ्रेंचाइज़ियों को एक मार्की खिलाड़ी चुनने की अनुमति भी दी गई है.विप्रज निगम (लखनऊ लायंस), ज़ीशान अंसारी (लखनऊ एसेस), आक्षदीप नाथ (लखनऊ स्ट्राइकर्स), नमन तिवारी (लखनऊ नवाब्स), उपेंद्र यादव (लखनऊ चैलेंजर्स) और अंश यादव (लखनऊ पैंथर्स) उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें विभिन्न फ्रेंचाइज़ियों में ड्राफ्ट किया गया.

news desk

Recent Posts

CWG 2026: शॉट पुट F57 में भारत का जलवा! सोमन राणा और शुभम जुयाल ने जीते मेडल्स, झोली में आए सिल्वर और ब्रॉन्ज

भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वैश्विक खेल मंच पर देश का परचम…

14 hours ago

सामान खोने की टेंशन अब खत्म! बिना सिम और रिचार्ज के चलेगा यह स्मार्ट ट्रैकर, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल दुनिया में जहाँ हर चीज़ स्मार्ट होती जा रही है, वहीं सामान गुम होने…

15 hours ago

‘या तो प्योर पेट्रोल का ऑप्शन दो, या रिपोर्ट लाओ’! E20 विवाद में केजरीवाल ने PM आवास मार्च से दिया अल्टीमेटम

देश में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल “E20 Fuel” को लेकर चल रही बहसों के बीच आम…

15 hours ago

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मीन लंबोरिया ने भारत को दिलाया मुक्केबाजी में गोल्ड, रिंग में ऑपोनेंटस को दी करारी मात

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी…

16 hours ago

अब इंसानों की तरह जमीन का भी बनेगा ‘आधार कार्ड! 14 डिजिट का Bhu-Aadhaar नंबर बदल देगा रियल एस्टेट का चेहरा

भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर अब एक और बड़ी क्रांति की तरफ कदम बढ़ा रहा है।…

19 hours ago