Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, टीम काता में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य भी जीते
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, टीम काता में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य भी जीते
खेल

दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, टीम काता में स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य भी जीते

news desk
Last updated: July 19, 2026 10:53 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ । लखनऊ के कराटे खिलाड़ियों ने बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का गौरव बढ़ाया। टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ लखनऊ के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक भी जीते।

वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन द्वारा  15 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप और द्वितीय अंडर-14 दक्षिण एशिया कराटे कप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा, तन्मय पटेल की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इस वर्ग में मेजबान बांग्लादेश की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ग का स्वर्ण पदक नेपाल के खिलाड़ी ने अपने नाम किया।

इसके अलावा टीम काता की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य वेदांत सिंह ने बालक जूनियर कुमिते के 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक पदक और जोड़ा। उन्होंने बताया कि आद्या चौहान की स्पर्धा देर शाम को आयोजित की जाएगी।

लखनऊ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई स्तर पर खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में कराटे की मजबूत होती प्रतिभा और सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर  भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू  (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी एवं आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने भी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Rohit Sharma Century: लॉर्ड्स में ‘हिटमैन’ का ऐतिहासिक धमाका, 86 गेंदों में शतक ठोक संन्यास की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप!
Next Article FIFA World Cup 2026 Final: 106वें मिनट में फेरान टोरेस का धमाका! अर्जेंटीना को हरा 16 साल बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन

फीचर

View More

5 सितंबर सिर्फ एक तारीख नहीं: जब देश के राष्ट्रपति ने अपने ही जन्मदिन को बना दिया शिक्षकों का सबसे बड़ा सम्मान!

“गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय…” कबीर का यह दोहा सदियों से गुरु के महत्व को बयां करता आ…

By news desk 5 Min Read

जन्माष्टमी पर कान्हा की वो बांसुरी, जिसकी तान पर मिट गईं मजहब की दीवारें… रसखान से बिस्मिल्लाह खान तक हुए कृष्ण के दीवाने

मथुरा: जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की…

9 Min Read

दही-हांडी की मटकी में छिपा है कान्हा की बाल लीला का राज, जानिए कैसे शुरू हुआ ये रिवाज

आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका भक्तों को पूरे साल बेसब्री…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

खेल

फिडे प्रशिक्षक सेमिनार का शुभारंभ, दिग्गजों ने सिखाईं शतरंज की बारीकियां

विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) एवं अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) के तत्वावधान में तीन दिवसीय फिडे प्रशिक्षक सेमिनार का भव्य…

3 Min Read
Trending Newsखेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा प्लान, जल्दबाजी नहीं ‘लंबी पारी’ पर फोकस; 10-15 युवा सितारे भी रडार पर

बिहार के 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बना ली…

5 Min Read
खेल

प्रशांत का तूफान, सिद्धू की हैट्रिक, वंश का कैच, नोएडा की जीत आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में एक रन से हार के चलते गत विजेता काशी का सफर खत्म

लखनऊ। कप्तान प्रशांत वीर की नाबाद 58 रन की तूफानी पारी के बाद कार्तिक सिद्धू की हैट्रिक और आखिरी गेंद…

8 Min Read
Trending Newsखेल

यूपी टी-20 लीग सीजन-4: हिमांशु का अर्धशतक, भुवनेश्वर ने झटके चार विकेट, लखनऊ फाल्कन्स पहली बार फाइनल में

लखनऊ। हिमांशु सिंह (61) की अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान भुवनेश्वर कुमार (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ फाल्कन्स…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?