क्राइम

लखनऊ: रोल खाकर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में एक युवक गंभीर घायल

लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राह चलते युवकों पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी किसी तरह मौके से जान बचाकर निकल पाए।

घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित टीवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित युवक का कहना है कि हमला अचानक नहीं था, बल्कि आरोपी पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, हमलावरों ने ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुरानी रंजिश में हमला, धमकियों का आरोप

पीड़ित के साथी देश दीपक बाजपेयी ने बताया कि वे तीनों दोस्त रोल खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनका कहना है कि कई साल पहले क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मड़ियाव पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए भेजा गया और तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ितों ने शुभम मिश्रा उर्फ लेफ्टी, आयुष सिंह और दीपक बंसल पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट…

26 minutes ago

Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर

मुंबई: देश के सबसे बड़े private sector lender HDFC Bank ने बताया है कि उसकी…

1 hour ago

राज्यसभा से हटाये जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी…कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

2 hours ago

Iran Conflict के छठे हफ्ते में ट्रम्प  का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में आर्मी चीफ को हटाया और अटॉर्नी जनरल  बदली गई

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल: मालदा हिंसा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मालदा/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मालदा में…

2 hours ago