Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ: रोल खाकर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में एक युवक गंभीर घायल
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > क्राइम > लखनऊ: रोल खाकर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में एक युवक गंभीर घायल
क्राइम

लखनऊ: रोल खाकर लौट रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में एक युवक गंभीर घायल

news desk
Last updated: December 29, 2025 10:54 am
news desk
Share
लखनऊ के मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला
लखनऊ के मड़ियाव में युवकों पर जानलेवा हमला
SHARE

लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके में बुधवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब राह चलते युवकों पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने युवकों को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी किसी तरह मौके से जान बचाकर निकल पाए।

घायल युवक को पहले ठाकुरगंज स्थित टीवी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बलरामपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित युवक का कहना है कि हमला अचानक नहीं था, बल्कि आरोपी पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वे वहां पहुंचे, हमलावरों ने ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुरानी रंजिश में हमला, धमकियों का आरोप

पीड़ित के साथी देश दीपक बाजपेयी ने बताया कि वे तीनों दोस्त रोल खाकर वापस लौट रहे थे, तभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनका कहना है कि कई साल पहले क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी उन्हें धमकाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मड़ियाव पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए भेजा गया और तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ितों ने शुभम मिश्रा उर्फ लेफ्टी, आयुष सिंह और दीपक बंसल पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Lucknow crime news Attack on youths in Lucknow Madiyav police station area, Trending
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article HP OMEN Shadow Elf 2026 लॉन्च गेमर्स के लिए बड़ी खबर! HP का नया गेमिंग डेस्कटॉप  लॉन्च, कीमत 66 हजार रुपये से शुरू
Next Article BJP को लेकर दिग्विजय सिंह की पोस्ट से कांग्रेस में हंगामा, पार्टी के निशाने पर आए तो देनी पड़ी सफाई

फीचर

View More

…कुछ इस तरह रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल का राजनीतिक सफर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में आज 25 साल पूरे हो…

By Shivani Kalani 4 Min Read

होम लोन की मांग के बीच बड़ा दांव: एनएचबी (NHB) दोगुना करने जा रहा है रीफाइनेंस का फंड, जानिए किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत

क्या आप भी सस्ते होम लोन की तलाश में हैं या किसी…

4 Min Read

मीटर की लाल बत्ती को हल्के में न लें! ऐसे समझें बिजली की खपत बढ़ रही है या मीटर में आया है फॉल्ट

नई दिल्ली: बिजली के मीटर पर लगी छोटी-सी लाल एलईडी अक्सर लगातार…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशक्राइम

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया, लेकिन बाद में मोबाइल कॉल…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। डिबाई क्षेत्र…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
क्राइमपंजाब

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, CCTV से हमलावरों की तलाश

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?