Trending News

Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर

मुंबई: देश के सबसे बड़े private sector lender HDFC Bank ने बताया है कि उसकी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक 18 अप्रैल 2026, शनिवार को होने जा रही है। इस मीटिंग में FY26 की चौथी तिमाही (Q4) और पूरे साल के audited standalone और consolidated results को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही बैंक डिविडेंड recommendation, record date और debt instruments के जरिए fund raising जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा कर सकता है।

बैंक ने पहले ही 25 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक trading window बंद करने की जानकारी दे दी थी, जिससे साफ है कि बाजार की नजर इस मीटिंग पर काफी टिकी हुई है। खासकर ऐसे समय में जब हाल ही में बैंक के former part-time chairman Atanu Chakraborty के अचानक इस्तीफे ने governance को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

चेयरमैन के इस्तीफे से बढ़ी थी टेंशन

18 मार्च को अतानु चक्रवर्ती ने अचानक इस्तीफा देकर बाजार को चौंका दिया था। उन्होंने अपने resignation letter में कहा था कि पिछले दो सालों में बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और practices हुईं जो उनके “personal values and ethics” से मेल नहीं खाती थीं। इसके बाद शेयर में तेज गिरावट आई और निवेशकों की चिंता बढ़ गई। RBI ने तुरंत Keki Mistry को 3 महीने के लिए interim part-time chairman नियुक्त कर दिया।

मामला और गंभीर तब हुआ जब employee unions और कुछ reports में Dubai branch client onboarding lapses का जिक्र सामने आया। Reuters की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक AT-1 bond mis-selling और compliance delays भी ethical concerns का हिस्सा माने जा रहे हैं।

अब 18 अप्रैल से क्या उम्मीद?

अब analysts और investors की नजर 18 अप्रैल की board meeting पर है। सबकी उम्मीद है कि NIM recovery, loan growth, merger integration progress और dividend clarity जैसे संकेत stock sentiment को मजबूत कर सकते हैं। खासकर chairman exit के बाद यह मीटिंग market confidence restore करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. कई investors को उम्मीद है कि strong earnings governance concerns का असर कम कर सकती हैं।

RBI और बैंक management दोनों पहले ही साफ कर चुके हैं कि बैंक की financial position मजबूत है और कोई material governance concern नहीं है, इसलिए अब focus पूरी तरह Q4 numbers और dividend signal पर रहेगा।

Gopal Singh

Recent Posts

FIFA World Cup 2026 के बाद संन्यास लेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? बहन के इस एक खुलासे से फुटबॉल जगत में मचा हड़कंप!

क्या रोनाल्डो का सफर होने वाला है खत्म? फुटबॉल के भगवान कहे जाने वाले पुर्तगाल…

1 hour ago

Ethanol Blending: क्या इथेनॉल वाला पेट्रोल आपकी गाड़ी का माइलेज घटा रहा है? सरकार ने दिया सीधा जवाब

नई दिल्ली। अगर आप भी अपनी गाड़ी में 'इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल' (Ethanol Blended Petrol) भरवाते…

1 hour ago

राम मंदिर VIP दर्शन घोटाला: आस्था के नाम पर ‘अवैध वसूली’ का संगठित नेटवर्क, SIT की रडार पर कई सफेदपोश!

अयोध्या। भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं की आस्था…

1 hour ago

मानसून में इन 6 सब्जियों से बना लें दूरी! जरा सी लापरवाही बढ़ा सकती है इंफेक्शन का खतरा

नई दिल्ली: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं अपने साथ…

8 hours ago