Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: 13 जुलाई को खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, गडकरी-राजनाथ करेंगे लोकार्पण; अब सिर्फ एक घंटे में पूरा होगा सफर
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > 13 जुलाई को खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, गडकरी-राजनाथ करेंगे लोकार्पण; अब सिर्फ एक घंटे में पूरा होगा सफर
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

13 जुलाई को खुलेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, गडकरी-राजनाथ करेंगे लोकार्पण; अब सिर्फ एक घंटे में पूरा होगा सफर

vineet verma
Last updated: July 2, 2026 1:13 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 13 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री व लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह संयुक्त रूप से इसका लोकार्पण करेंगे। इसी दिन एक्सप्रेसवे को आम वाहनों के लिए भी खोल दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Contents
अप्रैल में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे, अब मिलेगा संचालन का हरी झंडी63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, हजारों करोड़ की लागत से तैयार120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, सफर होगा तेजइंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर से जाम में मिलेगी राहत80 से ज्यादा कैमरों से होगी निगरानी, 10 मिनट में पहुंचेगी मददबिना रुके पार होंगे टोल प्लाजा

लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा को तेज और सुगम बनाने वाले इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दोनों शहरों के बीच सफर लगभग एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

अप्रैल में तैयार हुआ था एक्सप्रेसवे, अब मिलेगा संचालन का हरी झंडी

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अप्रैल में ही पूरा हो चुका था। बताया जा रहा है कि उद्घाटन को लेकर अंतिम कार्यक्रम तय होने के कारण इसे अब तक शुरू नहीं किया गया था। एनएचएआई सूत्रों के अनुसार, दिल्ली मुख्यालय से 13 जुलाई को लोकार्पण की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी की राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई को इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर के शिलान्यास की तैयारियां शुरू करने को कहा गया है।

63 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, हजारों करोड़ की लागत से तैयार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 63 किलोमीटर है। इसमें लगभग 42 किलोमीटर हिस्सा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है, जबकि शेष भाग एलिवेटेड रोड के रूप में तैयार किया गया है, जो लखनऊ क्षेत्र में आता है।

ग्रीन फील्ड सेक्शन उन्नाव और कानपुर जिलों में स्थित है। इस परियोजना को पांच वर्षों में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। एक्सप्रेसवे पर चार टोल प्लाजा बनाए गए हैं। यह मार्ग लखनऊ में अमौसी क्षेत्र के पास से शुरू होकर कानपुर में शुक्लागंज के पास समाप्त होता है।

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, सफर होगा तेज

एक्सप्रेसवे पर कार, जीप और एसयूवी जैसे हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वहीं बड़े वाहनों के लिए अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। तेज गति और नियंत्रित यातायात व्यवस्था के कारण कानपुर पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा।

इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर से जाम में मिलेगी राहत

लोकार्पण कार्यक्रम के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर प्रस्तावित चार लेन फ्लाईओवर परियोजना की भी शुरुआत होगी। लगभग 108 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य हरियाणा की कंपनी को सौंपा जा चुका है। इसके बनने से इस क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

80 से ज्यादा कैमरों से होगी निगरानी, 10 मिनट में पहुंचेगी मदद

यह एक्सप्रेसवे आधुनिक तकनीक से लैस बनाया गया है। पूरे मार्ग पर 80 से अधिक हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहनों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखेंगे। इसके लिए दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।

यदि किसी वाहन में खराबी आती है या कोई वाहन रास्ते में रुकता है तो कैमरे इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे। वहां से 24 घंटे तैनात पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया जाएगा और टीम लगभग 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी। किसी दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस भी निर्धारित समय में पहुंचाई जाएगी। प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद जरूरत पड़ने पर घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा।

बिना रुके पार होंगे टोल प्लाजा

एक्सप्रेसवे पर टोल व्यवस्था को भी पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले लगे कैमरे वाहन के फास्टैग और नंबर प्लेट की पहचान कर जानकारी सिस्टम को भेज देंगे। इसके बाद टोल राशि स्वतः कट जाएगी और वाहन के पहुंचते ही बैरियर खुल जाएगा, जिससे वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा।

 

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Expressway Opening Date, Lucknow Kanpur Expressway, Lucknow Kanpur Expressway Inauguration, NHAI, Nitin Gadkari, Rajnath Singh, एक घंटे में कानपुर सफर, नितिन गडकरी, यूपी एक्सप्रेसवे, राजनाथ सिंह, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 30 दिन जेल में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी? मॉनसून सत्र में फिर आ सकता है बड़ा संविधान संशोधन बिल, दो-तिहाई बहुमत पर नजर
Next Article ओटीटी पर छाया ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’, 35 लाख से ज्यादा व्यूज के साथ भारत के टॉप ट्रेंडिंग शोज में बनाई जगह

फीचर

View More

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना रहा था, तब भारत का…

By vineet verma 6 Min Read

आधी रात को खत्म हुआ अंग्रेजों का राज, 15 अगस्त 1947 को ऐसे मिली भारत को आजादी; जानिए स्वतंत्रता की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त भारत के इतिहास की सबसे अहम तारीखों में…

6 Min Read

लाल किले से ही क्यों देश को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री? 15 अगस्त की इस परंपरा के पीछे छिपी है सत्ता, संघर्ष और आजादी की पूरी कहानी

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2026 को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest NewsTrending Newsवर्ल्ड

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 51 की मौत; 341 आफ्टरशॉक्स से दहशत

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

JPSC-JSSC Protest: भूख हड़ताल से देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- फ्लूइड बंद होते ही गिर रहा BP

रांची।झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रांची के जयपाल…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान 'वंदे मातरम' के गायन को…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

LPG Supply: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत? सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, 21 कंपनियों को मिला 63,810 टन का टारगेट

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को अंतरराष्ट्रीय संकट से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने…

7 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?