Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों वाली चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, रास्ते सील; 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > राज्य > उत्तर प्रदेश > लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों वाली चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, रास्ते सील; 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों वाली चार मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, रास्ते सील; 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

vineet verma
Last updated: July 25, 2026 10:19 am
vineet verma
Share
SHARE

लखनऊ: अलीगंज में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद हादसे वाली अवैध चार मंजिला व्यावसायिक इमारत को शनिवार से ध्वस्त किया जाने लगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने तय समय सीमा समाप्त होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी, तीन बुलडोजर और एलडीए की टीम तैनात है, जबकि आसपास के रास्तों को सील कर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Contents
15 दिन की मोहलत खत्म होने के बाद शुरू हुई कार्रवाईऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए बनाया गया मलबे का रैंपएक महीने बाद भी कई सवालों के जवाब नहींपांच अधिकारी निलंबित, मुख्य आरोपी अब भी फरार22 जून को आग में गई थीं 15 लोगों की जान

15 दिन की मोहलत खत्म होने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

एलडीए के विहित न्यायालय ने 10 जुलाई को भवन ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। आदेश में कॉम्प्लेक्स के मालिक वीरेंद्र शुक्ल और सुरेंद्र शुक्ल को 15 दिनों के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा 25 जुलाई तक भवन नहीं गिराए जाने पर एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया।

ऊपरी मंजिल तक पहुंचने के लिए बनाया गया मलबे का रैंप

ध्वस्तीकरण के दौरान सबसे पहले मशीनों को भवन की ऊपरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए मलबे का रैंप तैयार किया गया। इसके बाद इमारत के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू हुआ। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

एक महीने बाद भी कई सवालों के जवाब नहीं

22 जून को हुए अग्निकांड के एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी जवाबदेही तय नहीं हो सकी है। दो सदस्यीय एसआईटी और एलडीए की आंतरिक जांच की रिपोर्ट भी अब तक सामने नहीं आई है। घटना के बाद संबंधित विभागों से जिम्मेदार अधिकारियों की सूची मांगी गई, लेकिन जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी।

पांच अधिकारी निलंबित, मुख्य आरोपी अब भी फरार

अब तक की कार्रवाई में पांच अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। वहीं, भवन मालिकों में से एक आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनामी राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

22 जून को आग में गई थीं 15 लोगों की जान

अलीगंज स्थित अवैध व्यावसायिक इमारत में 22 जून को लगी भीषण आग में 15 युवाओं की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके का निरीक्षण किया था और अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात तथा एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार को एसआईटी जांच सौंपते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Aliganj Fire, Bulldozer Action, LDA Demolition, Lucknow Building Demolition, Lucknow Fire Incident, Lucknow Fire News, Lucknow Illegal Building, Lucknow Latest News, Up News, Yogi Adityanath, अलीगंज आग, अवैध इमारत, उत्तर प्रदेश समाचार, एलडीए ध्वस्तीकरण, बुलडोजर कार्रवाई, लखनऊ अग्निकांड
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पत्नी ने गिफ्ट की थी थार, उसी में पति ने मार दी गोली; अदीला हत्याकांड में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
Next Article AC को दे सकता है टक्कर! जापान ने लॉन्च किया ‘ह्यूमन रेफ्रिजरेटर’, सिर्फ 10 मिनट में हीटस्ट्रोक और थकान से राहत का दावा

फीचर

View More

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह की तलाश…

By vineet verma 3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

National Flag Day 2026: क्यों बदला गया तिरंगे में चरखा? 22 जुलाई के ऐतिहासिक फैसले की पूरी कहानी

आज ही के दिन, 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा…

3 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

जंतर-मंतर पर एआई का पहरा! FRS ने स्कैन किए 2500 शातिर अपराधी चेहरे, दिल्ली पुलिस ने दर्ज कीं 15 FIR

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सरकार से बातचीत पर अड़ी सीजेपी, बोली- ‘जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं तो वार्ता का क्या मतलब?’

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले डेढ़ महीने से जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

‘हजारों छात्रों पर चली पैलेट गन, साहिल की आंख की रोशनी चली गई’, राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

पत्नी ने गिफ्ट की थी थार, उसी में पति ने मार दी गोली; अदीला हत्याकांड में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कारोबारी की 23 वर्षीय बेटी अदीला रहमान की गुमशुदगी का मामला अब हत्या की…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?