Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: लेह हिंसा की जांच शुरू, सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी से बढ़ा आक्रोश – LAB और KDA ने केंद्र से बातचीत छोड़ी
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > लेह हिंसा की जांच शुरू, सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी से बढ़ा आक्रोश – LAB और KDA ने केंद्र से बातचीत छोड़ी
Trending Newsराज्य

लेह हिंसा की जांच शुरू, सोनम वांगचुक की गिरफ़्तारी से बढ़ा आक्रोश – LAB और KDA ने केंद्र से बातचीत छोड़ी

news desk
Last updated: October 2, 2025 6:31 pm
news desk
Share
लेह हिंसा की जांच शुरू
लेह हिंसा की जांच शुरू
SHARE

लद्दाख प्रशासन ने लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों की जांच शुरू कर दी है. एक हफ़्ते के कर्फ़्यू और हालात सामान्य होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. इस घटना में पुलिस फ़ायरिंग से चार नागरिकों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. नुब्रा के SDM मुकुल बेनीवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनसे चार हफ्तों में रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

Contents
सोशल मीडिया की भूमिका और सोनम वांगचुक पर कार्रवाईबढ़ता राजनीतिक टकराव, वार्ता से LAB और KDA का हटना

प्रशासन ने घोषणा की है कि 4 से 18 अक्टूबर के बीच जो भी घटना की जानकारी रखता हो, वह डिप्टी कमिश्नर ऑफिस, लेह के कॉन्फ्रेंस हॉल में बयान या सबूत (लिखित, मौखिक, फोटो या वीडियो) जमा कर सकता है.

सोशल मीडिया की भूमिका और सोनम वांगचुक पर कार्रवाई

पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पड़ताल कर रही हैं कि सोशल मीडिया ने आंदोलन को भड़काने में क्या भूमिका निभाई. सूत्रों के मुताबिक, 23 सितंबर की रात कई पुराने निष्क्रिय अकाउंट अचानक सक्रिय हुए और अपीलें जारी कीं, जिनसे विभिन्न इलाकों से लोग प्रदर्शन स्थल पर जुट गए.

घटना के दो दिन बाद पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ़्तार कर लिया. उन पर विदेशी संपर्क और भीड़ को भड़काने के आरोप लगे हैं. पुलिस का दावा है कि उनके पुराने विरोध प्रदर्शनों के वीडियो पाकिस्तान की एक खुफिया एजेंसी से जुड़े व्यक्ति तक भेजे गए थे.

लद्दाख में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना सीधे ब्रिटिश शासन से करते हुए गृह मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए. गीतांजलि ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा – “क्या भारत सचमुच आज़ाद है?”

उन्होंने 1857 के विद्रोह का हवाला देते हुए कहा कि उस समय 24,000 अंग्रेज़ों ने महारानी के आदेश पर 3 करोड़ भारतीयों पर अत्याचार करने के लिए 1.35 लाख भारतीय सिपाहियों का इस्तेमाल किया था. आज, वही तस्वीर लद्दाख में दिखाई दे रही है. उनका आरोप है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर एक दर्जन प्रशासक 2,400 लद्दाखी पुलिसकर्मियों का दुरुपयोग करके 3 लाख लद्दाखियों पर अत्याचार कर रहे हैं.

बढ़ता राजनीतिक टकराव, वार्ता से LAB और KDA का हटना

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद पूरे लद्दाख में गुस्सा फैल गया. समर्थकों का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण असहमति के कारण निशाना बनाया गया. उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो ने केंद्र की तुलना सीधे ब्रिटिश शासन से की और सवाल उठाया कि “क्या भारत सचमुच आज़ाद है?”

इधर, लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) ने केंद्र के साथ 6 अक्टूबर को होने वाली वार्ता से हटने की घोषणा की. संगठनों का आरोप है कि लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध की तरह पेश किया जा रहा है और संवैधानिक सुरक्षा की बात से सरकार पीछे हट रही है.

24 सितंबर की गोलीबारी और कर्फ़्यू के बाद यह मुद्दा सिर्फ कानून-व्यवस्था नहीं रहा, बल्कि लद्दाख की राजनीति और भविष्य की दिशा तय करने वाला बड़ा विवाद बन गया है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CentralGovernment, #Curfew, #GeetanjaliAngmo, #IndiaNews, #indianpresshouse, #Investigation, #KDA, #LAB, #Ladakh, #Leh, #NSA, #PoliticalProtest, #SocialMedia, #SonamWangchuk, #violence
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 'आई लव मुहम्मद' पोस्टर विवाद बरेली: ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद में सुरक्षा के चलते इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद, पीएसी-RAF तैनात त्योहारों पर सख्त चौकसी
Next Article क्या पीरियड का दर्द भी महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकता है ?

फीचर

View More

सालाना 5 अरब कंडोम! जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम फैक्ट्री ‘Karex’ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Why Malaysia Rules the Condom Industry: मलेशिया ही क्यों है कंडोम का 'ग्लोबल किंग'? क्या आप जानते हैं कि दुनिया…

By news desk 4 Min Read

Puri Jagannath Rath Yatra: आस्था का महासंगम, मौसी के घर निकले ‘सारे जगत के नाथ’

पुरी। ओडिशा के पुरी में स्थित प्राचीन सप्तपुरियों में से एक पावन…

6 Min Read

AI की रेस में बदल गया खेल! चीनी मॉडल्स ने बढ़ाई रफ्तार, क्या अमेरिका की बादशाहत पड़ रही है कमजोर?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वैश्विक दौड़ में पिछले कुछ महीनों…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US Visa Rules: अमेरिका जाने का सपना होगा और मुश्किल! ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों- पत्रकारों पर कसा शिकंजा, बदले वीजा के बड़े नियम

नई दिल्ली: अमेरिका में पढ़ाई, पत्रकारिता या सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए जाने की तैयारी कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘जेलेंस्की के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा’… यूक्रेन की सड़कों पर हजारों लोग, ‘शर्म करो’ के नारों से गूंजा कीव

नई दिल्ली: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अब घरेलू मोर्चे पर भी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

’21 जुलाई से पहले जिसे जाना है, चला जाए…’ ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम, बोलीं- फिर नई रणनीति के साथ उतरेगी TMC

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने की…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मुद्दा अब फिल्म जगत में भी जोर पकड़ता नजर आ…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?