खेल

लक्ष्मण सिंह क्लब ने जीती अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी

लखनऊ। लक्ष्मण सिंह क्लब ने बालक अंडर-14 त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में ईडेन स्पोर्ट्स क्लब को छह विकेट से हराकर जीत लिया। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में आयोजित फाइनल मुकाबले में लक्ष्मण सिंह क्लब की जीत में मैन ऑफ द मैच सत्यम सिंह ने चार विकेट हासिल किए।


ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 188 रन का स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए लक्ष्मण सिंह क्रिकेट क्लब ने दो ओवर शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाते हुए खिताबी जीत अपने नाम की।


समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय (निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया) ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्टेडियम के निदेशक (ऑपरेशन) अजय सेठी एवं सहायक निदेशक अंश पांडेय ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


वहीं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ईडेन स्पोर्ट्स क्लब के तल्हा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया जिन्होंने 190 रन बनाए, साथ ही चार कैच लपके और दो रन आउट में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार एलडीए स्टेडियम, अलीगंज ने पिछले वर्षों में विभिन्न खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है, उसी परंपरा को भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।


उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों के हित सर्वोपरि रहेंगे और किसी भी प्रकार की फीस वृद्धि नहीं की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


डॉ. पांडेय ने आगे कहा कि स्टेडियम के समग्र विकास के लिए नई एवं आधुनिक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में यह स्टेडियम खेल उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर सके।

news desk

Recent Posts

AAP का बड़ा खुलासा: राघव चड्ढा पर क्यों हुआ एक्शन, कहा-मोदी के खिलाफ बोलने से डर रहे थे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी…

57 minutes ago

लखनऊ-पूर्वांचल में मौसम का बड़ा यू-टर्न, आज शाम से बारिश-आंधी; 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि का खतरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। IMD के ताजा अलर्ट…

2 hours ago

Chairman इस्तीफे के बाद HDFC Bank की बड़ी बैठक, 18 अप्रैल को Q4 नतीजों पर  टिकी सबकी नजर

मुंबई: देश के सबसे बड़े private sector lender HDFC Bank ने बताया है कि उसकी…

2 hours ago

राज्यसभा से हटाये जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी…कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

3 hours ago

Iran Conflict के छठे हफ्ते में ट्रम्प  का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में आर्मी चीफ को हटाया और अटॉर्नी जनरल  बदली गई

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल…

3 hours ago