Trending News

कांग्रेस में ‘बयान बम’ फोड़ गए मणिशंकर , पार्टी ने दो टूक कहा-“अय्यर हमारा हिस्सा नहीं”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके बयान अक्सर कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते हैं। इस बार उन्होंने शशि थरूर, जयराम रमेश और पवन खेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर टिप्पणी की, जिससे पार्टी के भीतर हलचल मच गई है। उनके तीखे बयान से कांग्रेस असहज नजर आ रही है।

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अय्यर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की जीत मुश्किल है, क्योंकि पार्टी के नेता “कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं।” उनके इस बयान से पार्टी के अंदर नाराजगी बढ़ गई है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने तीखी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं हैं।मणिशंकर अय्यर ने टीवी न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने खेड़ा को ‘पुतला’ बताते हुए कहा कि वे पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं और पिछले दो वर्षों से लगातार उन पर आरोप लगाते रहे हैं। अय्यर ने तंज कसते हुए कहा, “अगर कांग्रेस को प्रवक्ता के तौर पर पवन खेड़ा के अलावा कोई नहीं मिल रहा, तो पार्टी की स्थिति जैसी है, वैसी ही बनी रहेगी।”

अय्यर ने चार बार सांसद रह चुके शशि थरूर पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने थरूर को ‘पाकिस्तान विरोधी रुख अपनाने वाला’ बताते हुए दावा किया कि वे भविष्य में विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश को लेकर भी अय्यर ने कहा कि वे केवल “अपनी जिम्मेदारी बचाने” में लगे हुए हैं।

मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर उनसे दूरी बना ली है और उनकी टिप्पणियों को निजी विचार बताया है।

पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि मणि शंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है और वे अपनी व्यक्तिगत हैसियत में बयान दे रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने भरोसा जताया कि केरल की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में United Democratic Front को दोबारा सत्ता में लाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Left Democratic Front और Bharatiya Janata Party के बीच अंदरूनी समझ बनी हुई है, जिसे राज्य की जनता भली-भांति समझती है।

news desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

5 minutes ago

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…

22 minutes ago

Reliance Jio Platforms IPO: खुलते ही मची लूट, 1 घंटे में 83% सब्सक्राइब; QIB ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…

1 hour ago

IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वाड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज…

2 hours ago

Tiger Shroff Firing Case: एक फोन कॉल से खुला राज, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीन आरोपी

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच के…

2 hours ago