Trending News

लखीमपुर खीरी कोर्ट में गोलीकांड: पारिवारिक विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट से सटे सिविल कोर्ट परिसर में उस वक्त मौत का सन्नाटा पसर गया, जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपने ही सगे भतीजे (जो स्वयं भी अधिवक्ता हैं) पर दिनदहाड़े गोलियां बरसा दीं।

भारी सुरक्षा वाले ज़ोन में हुई इस फायरिंग से न केवल वकीलों में आक्रोश है, बल्कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

कचहरी के भीतर ‘खून का खेल’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार दोपहर जब कोर्ट में गहमागहमी थी, तभी अचानक फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

आरोप है कि अधिवक्ता जे.के. राज ने अपने सगे भतीजे को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उसकी पीठ में जा लगी। गोली भतीजे की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

पारिवारिक विवाद बना हमले की वजह!

शुरुआती जांच में निकलकर आ रहा है कि यह पूरी वारदात आपसी जमीनी रंजिश और पारिवारिक कलह का नतीजा है। चाचा और भतीजे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस इस एंगल पर गहनता से पड़ताल कर रही है कि आखिर कोर्ट रूम के इतने करीब हथियार कैसे पहुँचा?

मौके पर पहुँचीं ‘लेडी सिंघम’: DM और SP ने संभाला मोर्चा

वारदात की गंभीरता को देखते हुए लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचीं। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। इसके बाद दोनों महिला अफसर घायल अधिवक्ता का हाल जानने के लिए ओयल स्थित अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल

जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली चलना पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलता है। वकीलों ने परिसर को घेर लिया है और आरोपी वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ कचहरी में सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है।

news desk

Recent Posts

पत्नी, भाई और रिश्तेदारों की कंपनियों को ठेके? सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल CM पेमा खांडू केस में CBI जांच का दिया आदेश,16 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके परिवार के खिलाफ लगे…

24 minutes ago

45 दिन का ‘शांति प्लान’ या नया युद्ध का जाल? मध्यस्थों के प्रस्ताव पर ईरान का इनकार, ट्रंप की ‘पावर प्लांट’ वाली धमकी से बढ़ी रार

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (Middle East) में जारी महायुद्ध के 24वें दिन एक बड़ी कूटनीतिक हलचल…

39 minutes ago

स्क्रीनप्ले से फाइनल पिक्सल तक AI का कब्जा, 2026 में सिनेमा का नया दौर… अब 500 करोड़ वाली भव्य फिल्में बनेंगी 100 करोड़ में

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, इस वक्त अपनी सबसे बड़ी डिजिटल मेटाबॉर्फोसिस (कायाकल्प) के दौर में है।…

1 hour ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की खबर से Dalal Street में रैली, निफ्टी 22,880 के पास मजबूत,सेंसेक्स 500 अंक उछला

सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद दोपहर तक…

1 hour ago

ट्रंप की ‘गाली’ पर बवाल: क्या 25वें संशोधन से छीनी जाएगी सत्ता? ईरान को दी गई ‘पावर प्लांट डे’ की धमकी ने बढ़ाई हलचल

वाशिंगटन। दुनिया अभी ईस्टर के शांतिपूर्ण संदेशों में डूबी ही थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…

2 hours ago