पंजाब और चंडीगढ़ में 'बम' का खौफ
सोमवार की सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी डरवाने सपने जैसी रही। एक सोचे समझे तरीके से चंडीगढ़ सचिवालय, मेयर कार्यालय और पंजाब के कई जिलों के नामी स्कूलों और अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
धमकी भरे ईमेल सुबह उस वक्त मिले जब स्कूलों में परीक्षाएं चल रही थीं। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल, जालंधर के DPS (दिल्ली पब्लिक स्कूल), मेयर वर्ल्ड और MGN स्कूल समेत अमृतसर के कई स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई। देखते ही देखते स्कूलों में भगदड़ मच गई और आनन-फानन में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर घर भेजा गया।
सरकारी इमारतों जैसे चंडीगढ़ सचिवालय, मेयर कार्यालय और पंजाब यूनिवर्सिटी के गांधी भवन को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। खौफ का ये सिलसिला सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहा। फिरोजपुर और अमृतसर की जिला अदालतों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई- मेल्स मिले।
सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और “बॉम्ब डिस्पोज़ल स्क्वाड” मौके पर पहुँच गए और पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। ईमेल में ‘खालिस्तानी’ कनेक्शन और 14 अप्रैल का जिक्र शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन ईमेल्स में भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। साइबर सेल इन ईमेल के IP एड्रेस को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह किसी विदेशी सर्वर या VPN के जरिए किया गया अफवाह हो सकता है ताकि राज्य में अशांति फैलाई जा सके।
पुलिस पूरी तरह चौकना है और सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन का कहना है की नागरिक पैनिक न करें और किसी भी लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत 112 पर दें।
नई दिल्ली: यूरोप के कई देशों में आर्थिक दबाव, बढ़ती जीवन-यापन लागत और सरकारी नीतियों…
नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की ओर भागने की…
नई दिल्ली: सुबह आंख खुलते ही मोबाइल चेक करना, खाना खाते वक्त वीडियो देखना और…
नई दिल्ली: शरद पूर्णिमा की चांदनी को लेकर भारत के अलग-अलग हिस्सों में कई मान्यताएं…
नई दिल्ली: जियो के आईपीओ की चर्चा के बीच शेयर बाजार में निवेश करने वाले…
नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है, लेकिन उसका नाम…