Trending News

कुंभ गर्ल मोनालिसा का बड़ा आरोप! डायरेक्टर को बताया ‘गंदा इंसान’, इंडस्ट्री में हड़कंप! सनोज मिश्रा पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा जिसे सोशल मीडिया पर ‘कुंभ गर्ल’ के नाम से जाना जाता है| मोनालिसा ने फिल्म जगत के चर्चित डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया, कि शूटिंग के दौरान उनके साथ न केवल बदसलूकी हुई, बल्कि मोनालिसा ने ये भी बताया की डायरेक्टर का बर्ताव दूसरी लड़कियों के साथ भी काफी अनप्रोफेशनल है।

‘फिल्म के बहाने करते हैं शोषण’


मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए सनोज मिश्रा को एक “गंदा इंसान” बताया और आरोप लगाया कि सनोज फिल्मों में काम देने के बहाने लड़कियों का शोषण करते हैं और नाबालिगों के साथ भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहता। मोनालिसा के मुताबिक, वह खुद इस प्रताड़ना का शिकार हुई हैं और अब वह चुप नहीं बैठेंगी।

मोनालिसा का विवाद केवल फिल्म की शूटिंग तक सीमित नहीं है। मोनालिसा ने हाल ही में फरमान नाम के लड़के साथ शादी की है। मोनालिसा का आरोप है कि सनोज मिश्रा उनकी इस निजी पसंद को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा:

“सनोज मिश्रा हमारी शादी को ‘लव-जिहाद’ का नाम देकर समाज में जहर घोल रहे हैं। वे केवल हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहते हैं”

जान का खतरा


मोनालिसा और उनके पति फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सनोज मिश्रा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी उन पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसमें उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के इन आरोपों को फेक और बसेलेस बताते हुए इसे अपनी फिल्म को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है|

news desk

Recent Posts

चमोली टनल हादसे ने फिर डराया, याद आया सिल्क्यारा का वो खौफनाक मंजर; 41 श्रमिक 17 दिन तक रहे थे सुरंग में कैद

चमोली: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार को अचानक पानी और मलबा घुसने…

3 hours ago

संसद का मॉनसून सत्र हंगामों में बहा, 80% समय बाधित; राहुल गांधी बोले- मोदी की नींद उड़ा दी, बीजेपी ने बताया विपक्ष की हार

नई दिल्ली: संसद का मॉनसून सत्र शुक्रवार को भारी हंगामे और विरोध के बीच अनिश्चितकाल…

4 hours ago

चमोली में सुरंग के भीतर अचानक आया पानी-मलबे का सैलाब, 22 मजदूर फंसे; 18 सुरक्षित बाहर, बाकी के लिए रेस्क्यू जारी

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भारी मात्रा में…

4 hours ago

AI की दुनिया में Anthropic का Claude लाया ‘इनविजिबल वॉटरमार्क’, कॉपी-पेस्ट करने पर भी नहीं मिटेगा निशान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है और इसके साथ ही AI…

10 hours ago

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार आपने रेडियो देखा और उसका…

11 hours ago

टाटा मोटर्स को लगा ‘बड़ा झटका’! सेल्स में आई रॉकेट सी तेज़ी, पर मुनाफ़े में 80% की हुई भारी गिरावट

ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गज Tata Motors ने हाल ही में अपने वित्तीय नतीजे जारी किए…

11 hours ago