Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कृष्ण का गोल बना निर्णायक, गोरखपुर राउडीज़ की शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में एंट्रीमथुरा ब्रज स्टार ने भी पक्की की जगह
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > कृष्ण का गोल बना निर्णायक, गोरखपुर राउडीज़ की शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में एंट्रीमथुरा ब्रज स्टार ने भी पक्की की जगह
खेल

कृष्ण का गोल बना निर्णायक, गोरखपुर राउडीज़ की शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में एंट्रीमथुरा ब्रज स्टार ने भी पक्की की जगह

news desk
Last updated: April 14, 2026 10:07 am
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। गोरखपुर राउडीज़ ने अंतिम समय में कृष्ण द्वारा पेनाल्टी पर किए गोल की बदौलत ‘टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ में जीत की बदौलत खिताबी मुकाबले का टिकट पा लिया।

Contents
कृष्ण का ‘मैजिक’ और पेनाल्टी गोल: गोरखपुर राउडीज़ ने अंतिम 25 सेकंड में छीनी जीतमथुरा ब्रज स्टार का पावर गेम, काशी किंग्स के अरमानों पर फिरा पानी

यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा क्योंकि आखिरी एक मिनट में गोरखपुर व नोएडा ब्लास्टर्स की टीमें 26-26 से बराबरी पर थी। हालांकि गोरखपुर ने यह मैच 27-26 से जीतते हुए चौथी जीत के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरी ओर मथुरा ब्रज स्टार ने अपने अंतिम लीग मैच में जीत से गोरखपुर से खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। फाइनल मैच मंगलवार को शाम चार बजे से खेला जाएगा।

उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेली जा रही लीग के पांचवें दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

आज मथुरा ब्रज स्टार ने काशी किंग्स को 31-24 से हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि मथुरा ब्रज स्टार और काशी किंग्स दोनों के नाम तीन-तीन जीत थी लेकिन बेहतर गोल औसत के ‘एक्स-फैक्टर’ का मथुरा को फायदा मिला।

कृष्ण का ‘मैजिक’ और पेनाल्टी गोल: गोरखपुर राउडीज़ ने अंतिम 25 सेकंड में छीनी जीत

गोरखपुर राउडीज़ ने आज रोमांचक मैच में नोएडा ब्लास्टर्स को 27-26 से हराया। टीम से मोहम्मद शूजा ने सबसे ज्यादा सात गोल किए। उनका साथ देते हुए सुनील ने 6, दीपक ने पांच, पवन ने चार व शाहरुख ने दो गोल किए। टीम के गोलकीपर विवेक पाण्डेय ने कई सुंदर बचाव करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वहीं नोएडा से मनकेश ने सात, मिंटू, तविया व तौसीफ ने पांच-पांच गोल किए। इस मैच मे गोरखपुर पहले हॉफ में 15-14 से आगे थी। अंतिम पल तक रोमांचक रहे इस मैच में जब एक मिनट का समय बचा था तब दोनों ही टीमें 25-25 और फिर 26-26 से बराबरी पर रही। हालांकि जब मैच के 25 सेकेंड बचे थे तब गोरखपुर से कृष्ण ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

मथुरा ब्रज स्टार का पावर गेम, काशी किंग्स के अरमानों पर फिरा पानी

मथुरा ब्रज स्टार ने काशी किंग्स के खिलाफ 31-24 से जीत दर्ज की। मथुरा की जीत में रवि ने सर्वाधिक नौ गोल किए जिन्हें मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। वहीं निहाल ने सात, रोहिताश ने 6 व पंकज ने पांच गोल किए। काशी किंग्स से विमलेश व मोहित ने सबसे ज्यादा चार-चार गोल दागे।

दिन के अंतिम मैच में बर्बरीक वारियर्स ने गाजियाबाद पैंथर्स को 22-19 से हराया। टीम की जीत में मनीष ने सबसे ज्यादा आठ जबकि मोहित यादव व हसीन खान ने चार-चार गोल किए। मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर बर्बरीक वारियर्स के सौरभ चुने गए।

आज के मैचों के दौरान विशेष रुप से मौजूद रहे मुख्य अतिथि असीम अरुण (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश) ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ऐश्वर्या राज सिंह (राजा साहब, बस्ती), इति राज (मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2023, फर्स्ट रनर-अप) सहित विनोद मिश्रा (उप समाचार संपादक, टाइम्स नाऊ नवभारत) की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। अतिथिगण का स्वागत लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय ने किया।

आज समारोह में लीग के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन अतनू मजूमदार, सचिव यशवीर सिंह व चयंक प्रधान सहित लीग के रेफरी चंदन ठाकुर, मनोज ठाकुर, जितेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, अमित पाण्डेय, सूर्यभान, ध्रुव पटेल, जय सिंह, अमित पाण्डेय, प्रफुल्ल व राहुल भी मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: काशी किंग्स, मथुरा ब्रज स्टार, यूपी प्रो हैंडबॉल लीग'
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अमेरिका-ईरान टकराव के बीच ‘डिप्लोमैटिक बैकचैनल’ तेज, दूसरे दौर की बातचीत के संकेत
Next Article US Blockade on Iran: होर्मुज के पास अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान को रोज़ 435 मिलियन डॉलर का झटका, तेल व्यापार पर बड़ा असर

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

खेल

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और विकेट चटकाने की उतावली शहर…

2 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
खेल

उदित, मयंद और रिकी उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल…

3 Min Read
खेल

महिला एशिया कप 2026: भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदकर जीता खिताब, ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, प्रेजेंटेशन में भारी ड्रामा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप 2026 का…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?