Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गर्भवती महिला, आधार कार्ड और जमीन के कागज़ होते हुए भी निर्वासन! हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा– बिना जांच कैसे भेज दिया बांग्लादेश?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > गर्भवती महिला, आधार कार्ड और जमीन के कागज़ होते हुए भी निर्वासन! हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा– बिना जांच कैसे भेज दिया बांग्लादेश?
Trending Newsराज्य

गर्भवती महिला, आधार कार्ड और जमीन के कागज़ होते हुए भी निर्वासन! हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा– बिना जांच कैसे भेज दिया बांग्लादेश?

news desk
Last updated: September 27, 2025 12:33 pm
news desk
Share
कोलकाता हाई कोर्ट बांग्लादेश निर्वासन मामला
कोलकाता हाई कोर्ट बांग्लादेश निर्वासन मामला
SHARE

कोलकाता हाई कोर्ट ने बीरभूम जिले की दो महिलाओं और उनके परिवारों को बांग्लादेश भेजने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. अदालत ने केंद्र को निर्देश दिया है कि इन छह नागरिकों को एक महीने के भीतर भारत वापस लाया जाए. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार की अपील को भी खारिज कर दिया. अदालत ने यह आदेश भोदू शेख की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि उसकी गर्भवती बेटी सोनाली, दामाद दानेश शेख और उनके पांच साल के बेटे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बांग्लादेश भेज दिया. इसी दौरान बीरभूम के ही निवासी आमिर ने याचिका दायर कर बताया कि उसकी बहन स्वीटी बीबी और उसके दोनों बच्चों को भी पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी मानते हुए हिरासत में लिया और सीमा पार भेज दिया.

रोहिणी में मजदूरी कर रहे थे परिवार

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, ये दोनों परिवार दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-26 में लंबे समय से दिहाड़ी मजदूरी करके जीवनयापन कर रहे थे. लेकिन 18 जून को पुलिस ने इन्हें अवैध बांग्लादेशी समझकर हिरासत में ले लिया और 27 जून को बांग्लादेश भेज दिया. बाद में बांग्लादेश पुलिस ने भी इन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया. परिवार वालों का कहना है कि सोनाली गर्भवती है और अगर उसने बांग्लादेश में बच्चे को जन्म दिया तो बच्चे की नागरिकता को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. बता दें कि वकीलों ने अदालत को बताया कि प्रभावित परिवारों के पास आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व के कागजात, माता-पिता और दादा-दादी के पहचान पत्र जैसे सभी जरूरी नागरिकता दस्तावेज मौजूद थे. इसके बावजूद इन्हें जबरन देश से बाहर भेज दिया गया.

याचिका के विरोध में सरकार की दलील

सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल की गई यह याचिका विचार योग्य ही नहीं है. वजह यह बताई गई कि इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में ही एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल हो चुकी थी, जिसमें आरोप था कि कुछ लोगों को अवैध तरीके से हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा, उन निर्वासनों को चुनौती देने वाली एक और याचिका भी पहले से ही दाखिल थी. केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अशोक कुमार चक्रवर्ती ने दलील दी कि इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट को दखल देने का अधिकार नहीं है, क्योंकि जिन व्यक्तियों को दिल्ली से बाहर भेजा गया था, उन्हें दिल्ली में ही हिरासत में लिया गया था. सरकार ने यह भी कहा कि जब दिल्ली हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर याचिकाएं पहले से लंबित हैं, तो कोलकाता हाईकोर्ट में दाखिल याचिका का कोई औचित्य नहीं बनता. इसलिए दोनों जगह दाखिल याचिकाओं के तथ्यों को सामने रखते हुए इसका विरोध किया गया.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BangladeshDeportation, #Birbhum, #BodhuiSheikhCase, #CentralGovernment, #CourtOrders, #DelhiPolice, #HumanRights, #IndianCitizenship, #indianpresshouse, #Judiciary, #KolkataHighCourt, #LegalNews, #Rohini, #SonaliCase, #SupremeCourt
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article नेहरू भगत सिंह मुलाकात लाहौर जेल जब जेल की कोठरी में भगत सिंह को देख कर भावुक हुए नेहरू! भगत सिंह के खत से खुलते हैं नेहरू के राज ?
Next Article हाईकोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्तियां हाईकोर्ट में 24 नए जजों की नियुक्तियां, लेकिन दलित और पिछड़े वर्ग बाहर क्यों? कोलेजियम सिस्टम पर फिर छिड़ी बहस

फीचर

View More

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने कई लंबी छुट्टियां पड़…

By vineet verma 5 Min Read

क्या दुनिया में सचमुच ऐसी जगहें हैं जहाँ तलाक लेना असंभव है? जानिए फिलीपींस और वैटिकन सिटी का सच

जब भी दुनिया भर के कानूनों और पारिवारिक व्यवस्थाओं की बात होती…

4 Min Read

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है।…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending News

घाटी में फैला सन्नाटा, यूसमर्ग के घने जंगलों में ढेर हुआ खूंखार ‘फौजी मूसा’; पाकिस्तान का वोशी कमांडर जो पहलगाम हमले का था मास्टरमाइंड

मध्य कश्मीर के सुदूर और बर्फीले यूसमर्ग (कोराग) के जंगलों में मंगलवार देर रात से गूंज रही गोलियों की तड़तड़ाहट…

4 Min Read
Trending Newsखेल

एशियन गेम्स 2026: भारत का स्वर्णिम परचम, साहिल और चिकिता ने तीरंदाजी में रचा इतिहास; लॉस एंजिल्स ओलंपिक का भी कटा टिकट

शेरों जैसी दहाड़ और चीते जैसी सटीक नजर एशियन गेम्स 2026 के रण में एक बार फिर भारत का तिरंगा…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

सपा ने राज्यसभा के लिए धनराज नथवानी पर लगाया दांव, जानिए कौन हैं अखिलेश के उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

Gaya Viral Video: पहाड़ी पर घूमने गए युवक-युवती को घेरा, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप; 2 गिरफ्तार

बिहार में युवक-युवतियों के साथ कथित बदसलूकी का एक और मामला सामने आया है। गया जिले के शेरघाटी में पहाड़ी…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?