राज्य

क्या केरल में हो रहा है ‘सीक्रेट वोट ट्रांसफर’? कांग्रेस के खिलाफ CPM और BJP की लोकल लेवल डील से गरमाई राजनीति!

केरल की राजनीति में इन दिनों नया हंगामा मचा हुआ है. वजह हैं सीपीएम के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनी अशोकन, जिन्होंने दावा किया है कि थिरुवनंतपुरम में CPM और BJP के बीच ज़मीनी स्तर पर गुप्त समझौता चल रहा है. उनका कहना है कि कुछ लोकल कमेटियाँ जानबूझकर ऐसे उम्मीदवार उतार रही हैं, जिनसे भाजपा को फायदा हो और कांग्रेस कमजोर पड़े.

अशोकन ने खुलकर एक स्थानीय नेता कदमकपल्ली सुरेन्द्रन का नाम भी लिया और कहा कि “कुछ सीटों पर वोट-शिफ्टिंग की स्ट्रैटेजी अपनाई जा रही है, जिससे भाजपा को अप्रत्यक्ष सपोर्ट मिल सके.” यानी चुनाव आते-आते वामपंथी कार्यकर्ताओं के वोट भाजपा की तरफ मोड़े जा रहे हैं.

अब बात यहीं खत्म नहीं होती. CPM राष्ट्रीय स्तर पर खुद को INDIA गठबंधन का हिस्सा बताती है, लेकिन राज्य में हाल के कुछ फैसलों (जैसे केंद्र की PM SHRI स्कीम को सपोर्ट) ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के कान खड़े कर दिए हैं. ऐसे में आनी अशोकन के आरोपों ने पुराने शक को फिर हवा दे दी है — क्या CPM और BJP की सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग सच है?

हालांकि अभी तक न तो CPM और न ही BJP ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक सफाई दी है. लेकिन अगर इस दावे में ज़रा भी सच्चाई निकली, तो ये केरल की राजनीति का गेमचेंजर मोमेंट साबित हो सकता है.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

6 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

9 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

9 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

10 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

10 hours ago