Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पुलिस के डर से नदी में कूदा किशोर, लापता.. तलाश में जुटी SDRF – पूछताछ के नाम पर परिवार को टारगेट करने का पुलिस पर आरोप !
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > पुलिस के डर से नदी में कूदा किशोर, लापता.. तलाश में जुटी SDRF – पूछताछ के नाम पर परिवार को टारगेट करने का पुलिस पर आरोप !
Trending Newsक्राइम

पुलिस के डर से नदी में कूदा किशोर, लापता.. तलाश में जुटी SDRF – पूछताछ के नाम पर परिवार को टारगेट करने का पुलिस पर आरोप !

news desk
Last updated: October 13, 2025 1:45 pm
news desk
Share
कन्नौज पुलिस के डर से किशोर नदी में कूदा
कन्नौज पुलिस के डर से किशोर नदी में कूदा
SHARE

कानून जनता की रक्षा के लिए होता है, लेकिन जब वही कानून वर्दी के रूप में डर बन जाए, तो नतीजा ऐसा भयावयह हो जाता है की उसकी कल्पना करना कठिन हो जाता है. इसका ताजा उदाहरण यूपी के कन्नौज जिले से सामने आया है. यहां एक नाबालिग किशोर पुलिस से डरकर काली नदी में कूद गया और अब तक लापता है. घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. जांच में लापरवाही पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिनमें चौकी प्रभारी भी शामिल हैं.

क्या है घटना का पूरा मामला?

यह घटना कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की है. एक साल पहले गांव के युवक किशन पाल पर आरोप लगा था कि उसने दूसरे गांव की एक लड़की को भगाया है. तब से वह फरार है, और पुलिस लगातार उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है. हाल ही में पुलिस को खबर मिली कि किशन पाल अपने घर आया है. इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची और सख्ती से पूछताछ शुरू की.
किशन पाल की मां ने बताया कि वह खेत में हो सकता है, जिस पर पुलिस उसके नाबालिग भाई धर्मवीर को साथ लेकर खेत पहुंची. वहां पुलिस को देखकर किशोर भागने लगा, पुलिस को लगा वही किशन है, और पुलिस उसका पीछा करने लगी.

डर से नदी में कूद गया धर्मवीर

भागते-भागते किशोर काली नदी के किनारे पहुंचा, और जब कोई रास्ता नहीं दिखा, तो उसने डर के मारे नदी में छलांग लगा दी. घटनास्थल पर मौजूद लोग का कहना है कि पुलिसकर्मी बच्चा नदी में कूदता देख घबरा गए और मौके से चले गए, कोई मदद या रेस्क्यू की कोशिश नहीं की. जब गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, तो नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई. गांव के प्रधान ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी.

SDRF और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

घटना के बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ SDRF और गोताखोरों को बुलाया गया, और धर्मवीर की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नही लग सका.
परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि किशन की गैरमौजूदगी में पुलिस बार-बार पूरे परिवार को परेशान कर रही थी, खासकर छोटे बच्चों को थाने ले जाकर पूछताछ की जाती थी. धर्मवीर पहले भी एक बार पूछताछ के लिए उठाया गया था, और तभी से वह बेहद डरा-सहमा रहता था.

तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

इस मामले में सामने आई लापरवाही और अमानवीय व्यवहार पर कार्रवाई करते हुए कन्नौज एसपी विनोद कुमार ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों ने यह भी कहा कि मामले की गहराई से जांच होगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कन्नौज की यह घटना पूरे सिस्टम की सोच और उसके रवैये पर सवाल है. जिस वर्दी को जनता की सुरक्षा का भरोसा होना चाहिए, वही वर्दी अब डर और खौफ की वजह बनती दिख रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CrimeNews, #HumanRights, #IndianNews, #indianpresshouse, #Kannauj, #LawAndOrder, #NationalNews, #PoliceMisconduct, #PoliceNews, #RiverIncident, #SDRF, #TrendingNews, #UPPolice, #UttarPradesh, #ViralNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक में RSS प्रतिबंध विवाद क्या कर्नाटक में RSS पर लगेगा प्रतिबंध? सीएम सिद्धारमैया ने दिया जांच का आदेश!
Next Article कांग्रेस में शामिल हुए कन्नन गोपीनाथन सेवा से इस्तीफा, अब राजनीति का सफर… पूर्व IAS कन्नन गोपीनाथन ने कांग्रेस से जुड़कर कहा- “देश को सही राह पर लाना मेरी प्राथमिकता”

फीचर

View More

3 लाख का iPhone खरीदें या भविष्य संवारें? एक फोन की कीमत में पढ़ाई, इलाज और कमाई के कितने रास्ते खुलेंगे, आंकड़े जानकर बदल जाएगी सोच

नई दिल्ली: नया महंगा iPhone बाजार में आते ही उसकी कीमत और फीचर्स को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है।…

By vineet verma 10 Min Read

मानसून में घूमने का बना रहे हैं प्लान? पश्चिम बंगाल की ये 5 ऑफबीट जगहें बारिश में लगती हैं और भी खूबसूरत, समुद्र से पहाड़ तक मिलेगा सुकून

कोलकाता: मानसून आते ही पश्चिम बंगाल की प्राकृतिक खूबसूरती और निखर जाती…

4 Min Read

सीटी की धुन से होती है यहां लोगों की पहचान! मेघालय के इस गांव में नाम नहीं, हर शख्स की है अपनी खास ‘धुन’, सदियों पुरानी है अनोखी परंपरा

शिलांग: भारत में हजारों गांव अपनी अलग-अलग परंपराओं और पहचान के लिए…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 15 सितंबर को दिल्ली के…

4 Min Read
Trending Newsधर्म

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश और देश…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। पंजाब…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाय-कॉफी से लेकर किराने…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?