Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट : बालिका एकल में तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा संघर्षपूर्ण जीत के साथ अंतिम चार में
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट : बालिका एकल में तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा संघर्षपूर्ण जीत के साथ अंतिम चार में
खेल

आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट : बालिका एकल में तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा संघर्षपूर्ण जीत के साथ अंतिम चार में

news desk
Last updated: May 8, 2026 5:01 pm
news desk
Share
SHARE

लखनऊ। क्वालीफायर खिलाड़ी भारत के श्रेयंत महंतेशा ने आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डबल टाईब्रेक तक चले रोमांचक मैच में दमदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं  बालिका एकल में छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा ने संघर्षपूर्ण मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बालक युगल के सेमीफाइनल में चुक्का लक्ष्य वर्धन व  परंजय सिवाच और ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। बालिका युगल सेमीफाइनल में एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन व केसरी स्पोर्ट्स  द्वारा मिनी स्टेडियम विजयंतखंड गोमतीनगर के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को एकल में क्वार्टर फाइनल व युगल में सेमीफाइनल मैच खेले गए।

बालक एकल क्वार्टर फाइनल में श्रेयंत महंतेशा ने भारत के ही चुक्का लक्ष्य वर्धन को डबल टाईब्रेक में 6-7(3), 6-2, 7-6(6) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच बेहद रोमांचक रहा।
पहला सेट लक्ष्य वर्धन ने टाईब्रेक में अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में श्रेयंत ने शानदार कोर्ट कवरेज व आक्रामक खेल के चलते वापसी की। निर्णायक तीसरा सेट भी टाईब्रेक तक पहुंचा जहां श्रेयंत ने संयम के साथ खेलते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

बालक एकल में शीर्ष वरीय ओम पटेल ने सातवीं वरीय शौनक चटर्जी के खिलाफ एकतरफा 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। ऋभव सरोहा ने वरद उंद्रे को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी जबकि क्वालीफायर  पार्थिव नल्लागुंडला ने लेथेश एस. कोंबिला को 6-1, 6-0 से हराते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।

बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में  भारत की नीशा एंजा ने रिद्धि शिंदे के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए 5-7, 6-4, 6-0 से जीत हासिल की। वहीं छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी ने उतार-चढ़ाव से भरे मैच में अक्षिता अंतिल को 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया। दूसरी ओर तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार  ने प्रार्थना खेडकर को एकतरफा 6-1, 6-1 से और  चौथी वरीय हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने क्वालीफायर शाजफा वानिया को 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में भारत के चुक्का लक्ष्य वर्धन व  परंजय सिवाच की जोड़ी ने हमवतन अहान शेट्टी व अयान शेट्टी को टाईब्रेक में 7-6(8), 6-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ी ने लेथेश एस. कोंबिला व तेजस रवि को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका युगल सेमीफाइनल में भारत की एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे ने ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी व भारत की  तनुश्री मनेनी सतीश को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सेंसेक्स और निफ्टी रहे सपाट! लेकिन इन शेयरों ने दिखाई ताकत, जाने कौन से शेयर्स चमके
Next Article ‘सरके चुनर’ विवाद: अश्लीलता के आरोपों पर नोरा फतेही ने मांगी लिखित माफी, प्रायश्चित के लिए उठाया बड़ा कदम

फीचर

View More

NDA Power Shift: नीतीश-नायडू का ‘किंगमेकर’ टैग खतरे में? विपक्ष की टूट से बढ़ा PM मोदी का कुनबा, बदल गया दिल्ली का समीकरण!

भारतीय राजनीति के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर एनडीए (NDA) के भीतर बदलते पावर बैलेंस को लेकर…

By SYED MOHAMMAD ABBAS 4 Min Read

कबूतर ही क्यों बना दुनिया का पहला ‘मैसेंजर’? जानिए वो वैज्ञानिक वजह, जिसके आगे तीतर-मोर भी पड़ गए थे पीछे

नई दिल्ली: आज के दौर में संदेश भेजने के लिए मोबाइल और…

5 Min Read

क्या सचमुच घास की रोटी खाते थे महाराणा प्रताप? इतिहास और विज्ञान की कसौटी पर जानिए पूरा सच

जयपुर: महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन से जुड़ी सबसे चर्चित कहानियों में…

6 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, तोड़े सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड; लेकिन पीछे पड़ गया फ्रांस का यह ‘खूंखार’ स्ट्राइकर!

फीफा विश्व कप 2026 में फुटबॉल के शहंशाह लियोनेल मेसी (Lionel Messi) का जादुई प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले…

3 Min Read
Trending Newsखेल

एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जूनियर टीम ने पहली बार जीता मेडल; वतन लौटने पर भव्य स्वागत

चीन के जुनयी में आयोजित 19वीं जूनियर एवं 13वीं सीनियर MAG एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय जूनियर पुरुष जिम्नास्टिक्स…

3 Min Read
Trending Newsखेल

India vs Ireland: नीतीश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया में अचानक हुई पंजाब किंग्स के इस ‘पावर-हिटर’ की एंट्री, इंग्लैंड दौरे पर भी मचेगा धमाल!

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लिया…

4 Min Read
खेल

उत्तर प्रदेश की सौम्या श्रीवास्तव भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में

लखनऊ। चीन के जिनझोंग में 24 जून से 4 जुलाई, 2026 तक होने वाली 25वीं आईएचएफ महिला जूनियर (अंडर-20) विश्व…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?