Categories: Latest News

बड़े मानवीय संकट और विस्थापन की ओर बढ़ा गजा, शुरू हुआ गजा सिटी पर इजरायल के कब्जे का अभियान

साल 2023 से शुरू हुए गजा इजरायल के संघर्ष का नया अध्याय इजरायल ने गजा सिटी पर कब्जा करने से शुरू किया. 20-21 अगस्त से गजा पर पर कब्जा करने और उसे नियंत्रित करने की अपनी योजनाओं पर इजरायल ने तीव्र गति से कार्य करना शुरू कर दिया है. इसके पहले चरण की शुरूआत IDF के गजा सिटी के बाहरी इलाके में सैन्य कार्रवाई से शुरू हुई. अपनी योजना को अमल में लाने के लिए IDF ने करीब 60 हजार रिजर्व सैनिकों को बुलाने की तैयारी भी कर रखी है. IDF ने बकायदा इसकी पुष्टि भी कर दी है.  

हाल ही में हमास ने 2 महीने के युद्धविराम को समर्थन दे दिया था, जिसमें बचे हुए बंधकों की रिहाई भी शामिल थी, लेकिन इज़रायल पूरी बंधकों की एक बार में रिहाई की मांग पर अड़ा रहा. इजरायल के इस कदम से गाजा में मानवीय संकट और बड़े पैमाने पर विस्थापन होने का खतरा है. इसे लेकर दुनिया भर के कई देश और संगठन अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं.

हमास ने इजरायल के इस कदम को बेकसूर नागिरकों के खिलाफ युद्ध बताया है. तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी योजना पूरे गजा पट्टी पर कब्जा करने की है. 2023 से जारी युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की इजरायली योजना के अनुसार हमास का खात्मा करना, सभी बंधकों की वापसी, गजा पट्टी के सान्य गतिविधियों को समाप्त करना, गजा पर इजरायल का नियंत्रण और एक वैकल्पिक प्रशासन स्थापित करना है. इजरायल के दावे के अनुसार वो इसे कुछ अरब देशों को सैंपना चाहता है लेकिन किस देश को ये अभी साफ नहीं है.

हालांकि इजरायल के इस कदम की दुनिया भर में निंदा हो रही है. ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई यूरोपीय देश इजरायल के कदम को हिंसक बता चुके हैं. 2023 से जुलाई 2025 तक इजरायली हमले में करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें लगभग 31% बच्चे शामिल हैं. ये हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी मानवीय क्षति है.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

9 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

9 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

10 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

12 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

14 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

15 hours ago