कर्मचारी ने की खुदकुशी
लखनऊ के महानगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कार्यरत 21 वर्षीय ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अंकित मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था और हाल ही में उसकी तैनाती राजधानी लखनऊ के महानगर पोस्ट ऑफिस में हुई थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सीआई दिलीप पांडेय और प्रवर अधीक्षक डाकघर, लखनऊ सचिन चौबे द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया था. इस दौरान कामकाज को लेकर अंकित को डांट पड़ी थी.
सहकर्मियों और परिजनों के मुताबिक इस घटना के बाद से अंकित मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था. वह खुद को अकेला और असहाय महसूस कर रहा था. घटना की खबर फैलते ही पूरे डाकघर में सन्नाटा पसर गया है और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
अंकित की आत्महत्या ने पूरे विभाग को सवालों के घेरे में ला दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…